Gopalganj News : केंद्रीय विद्यालय, राजेंद्र बस स्टैंड, आकाशवाणी केंद्र व नये औद्योगिक क्षेत्र के लिए जमीन की जा रही चिह्नित

Gopalganj News : गोपालगंज में केंद्रीय विद्यालय, राजेंद्र बस स्टैंड, आकाशवाणी केंद्र और यातायात, साइबर थाने के दिन बहुरेंगे. नया औद्योगिक केंद्र भी बनेगा.
गोपालगंज. गोपालगंज में केंद्रीय विद्यालय, राजेंद्र बस स्टैंड, आकाशवाणी केंद्र और यातायात, साइबर थाने के दिन बहुरेंगे. नया औद्योगिक केंद्र भी बनेगा. जिला प्रशासन ने इसके लिए जमीन चयन का काम शुरू कर दिया है. डीएम प्रशांत कुमार सीएच ने आठ बड़े प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया है. इन योजनाओं को पूरा कराने के लिए सभी अंचल पदाधिकारियों से जमीन उपलब्धता की रिपोर्ट मांगी गयी है.
विजयीपुर के इलाके में नया औद्योगिक केंद्र बनेगा
जिला मुख्यालय में साइबर थाना, यातायात थाना, आकाशवाणी केंद्र, जिला पर्यवेक्षण गृह निर्माण के लिए जमीन का चयन किया जा रहा है. साथ ही विजयीपुर के इलाके में नया औद्योगिक केंद्र बनाया जा रहा है. जिला प्रशासन की ओर से इसके पहले चरण में 30 योजनाओं के लिए भू-हस्तांतरित किया है. लंबे समय से राजेंद्र बस स्टैंड को नयी जगह शिफ्ट करने और केंद्रीय विद्यालय को अपना भवन मिले, इसके लिए सांसद डॉ आलोक कुमार सुमन भी प्रयासरत हैं. डीएम ने इन सभी योजनाओं को पूरा कराने के लिए भू-हस्तानांतरित के लिए रिपोर्ट मांगी है. जिला प्रशासन की सक्रियता से उम्मीद जतायी जा रही है कि आनेवाले दिनों में गोपालगंजवासियों को आठ बड़ी परियोजनाओं का लाभ मिलेगा.
लंबे समय से उठ रही थी मांग
केंद्रीय विद्यालय और राजेंद्र नगर बस स्टैंड के अलावा अन्य परियोजनाओं के लिए लंबे समय से मांग उठ रही थी. केंद्रीय विद्यालय की खुद की जमीन नहीं है. पहले थावे डायट के पुराने भवन में यह विद्यालय में चल रहा था, उसके बाद वीएम इंटर कॉलेज के पुराने भवन में केंद्रीय विद्यालय चल रहा है. वहीं, राजेंद्र बस स्टैंड को दूसरी जगह शिफ्ट कर यहां पार्क बनाने के लिए सांसद ने पहल की है.
क्या कहते हैं डीएम
सरकार की करीब 30 योजनाओं के लिए भू-हस्तानांतरण किया गया है. जिला प्रशासन ने सात-आठ बड़ी परियोजनाओं के लिए भी जमीन चिह्नित की है, अंचलाधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गयी है. शीघ्र ही बड़ी परियोजनाओं के लिए भी भू-हस्तानांतरण कर काम शुरू किया जायेगा.
प्रशांत कुमार सीएच, डीएम, गोपालगंजडिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




