गोपालगंज में बच्चे के हाथ में थमा दी लाइसेंसी बंदूक, फायरिंग करने से पहले लोगों ने रोका
राइफल के साथ खड़े किशोर की फोटो
Gopalganj News : मामला गोपालगंज जिले के भोरे थाना इलाके का है. पुलिस ने हथियार को जब्त करते हुए लाइसेंस धारक को हिरासत में ले लिया है. पूरी खबर नीचे पढ़िए…
(गोपालगंज से सुरेश कुमार राय की रिपोर्ट)
Gopalganj News : गोपालगंज में एक आपसी विवाद में मासूम बच्चे के हाथ में बंदूक पकड़ा दी गई. बच्चा बंदूक लेकर फायरिंग करने ही वाला था कि मौके पर मौजूद कुछ समझदार लोगों ने तत्परता दिखाई. मामले को शांत कराया, जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है.
मामला भोरे थाना क्षेत्र के खदही गांव का है. बांस काटने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. इस पूरे घटनाक्रम में सबसे हैरान और झकझोर देने वाली बात तब सामने आई, जब एक पक्ष ने कानून और सुरक्षा की धज्जियां उड़ाते हुए एक मासूम बच्चे के हाथ में अपनी लाइसेंसी बंदूक थमा दी.
पुलिस की हिरासत में लाइसेंसधारक
घटना के बाद पीड़ित पक्ष के पंकज सिंह ने स्थानीय भोरे थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. मामले की गंभीरता और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की. लाइसेंसी हथियार के मालिक को हिरासत में ले लिया.
जांच में जुटी पुलिस
थानाध्यक्ष ने बताया कि वायरल वीडियो और लिखित शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. बच्चे के हाथ में हथियार देना एक गंभीर अपराध है और आर्म्स एक्ट के नियमों का खुला उल्लंघन है. पुलिस आरोपी के हथियार का लाइसेंस रद्द करने के लिए जिला प्रशासन को रिपोर्ट भेजने की तैयारी कर रही है. फिलहाल हिरासत में लिए गए व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.
इसे भी पढ़ें: गर्मी से झुलस रहा बिहार, इन जिलों में लोगों का हाल बेहाल, मौसम बदलने की उम्मीद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक पाण्डेय
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.
विशेषज्ञता
विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.
शिक्षा
विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










