ePaper

Gopalganj News : सक्षमता-2 पास शिक्षकों की काउंसेलिंग आज से, बसडीला में स्थित डीआरसीसी में होगा शिक्षकों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

Updated at : 29 Dec 2024 10:40 PM (IST)
विज्ञापन
Gopalganj News  : सक्षमता-2 पास शिक्षकों की काउंसेलिंग आज से, बसडीला में स्थित डीआरसीसी में होगा शिक्षकों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

Gopalganj News : सक्षमता-2 परीक्षा पास करने वाले नियोजित शिक्षकों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन सोमवार से शुरू हो जायेगा. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का कार्य बसडीला में स्थित जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र (डीआरसीसी) में होगा.

विज्ञापन

गोपालगंज. सक्षमता-2 परीक्षा पास करने वाले नियोजित शिक्षकों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन सोमवार से शुरू हो जायेगा. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का कार्य बसडीला में स्थित जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र (डीआरसीसी) में होगा. इसको लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारी पूरी कर ली गयी है. शिक्षकों को अपने टाइम स्लॉट से आधा घंटा पूर्व डीआरसीसी में रिपोर्ट करनी होगी. वहां मोबाइल में टाइम स्लॉट का मैसेज दिखाने पर इंट्री मिलेगी.

काउंटर नंबर एक पर ऑनलाइन उपस्थिति होगी दर्ज

इंट्री के बाद शिक्षकों को सबसे पहले काउंटर नंबर एक पर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करायेंगे. इसके बाद काउंटर नंबर-दो पर बायोमिट्रिक का सत्यापन करायेंगे. वहीं से वेरिफिकेशन के काउंटर का आवंटन होगा. आवंटित काउंटर पर शिक्षक प्रमाणपत्रों का वेरिफिकेशन करायेंगे. बता दें कि डीआरसीसी में काउेंसलिंग के लिए कुल सात काउंटर बनाये गये हैं. इसमें प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए पांच काउंटर हैं. दो अतिरिक्त काउंटर बने हैं, जहां पहले काउंटर पर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज की जायेगी तथा दूसरे काउंटर पर बायोमिट्रिक सत्यापन होगा. रविवार को शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने डीआरसीसी का निरीक्षण किया. सभी तरह की व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराया गया.

आज प्लस टू और हाइस्कूल के शिक्षक और पुस्तकालयाध्यक्षों की काउंसेलिंग

शिक्षा विभाग ने सक्षमता- 2 की परीक्षा पास करने वाले शिक्षकों की काउंसेलिंग के लिए शेड्यूल जारी किया है. जारी शेड्यूल के अनुसार सोमवार को प्लस टू स्कूल के शिक्षक, हाइस्कूल के शिक्षक तथा पुस्तकालयाध्यक्षों की काउंसेलिंग की जायेगी. इसके बाद मंगलवार को मूल कोटि के उर्दू, बांग्ला या शारीरिक शिक्षकों की काउंसेलिंग की जायेगी. दो जनवरी को स्नातक कोटि के सभी विषयों के सभी शिक्षकों की काउंसेलिंग की जायेगी. तीन जनवरी से मूल कोटि के सामान्य शिक्षकों की काउंसेलिंग शुरू हो जायेगी.

पहले दिन के लिए कर्मियों का रोस्टर जारी

पहले दिन डीआरसीसी में काउंसेलिंग का काम कौन-कौन कर्मी काम करेंगे. इसके लिए रोस्टर जारी किया गया है, जिनका नाम रोस्टर में हैं, वे काउंसेलिंग का काम करेंगे. वहीं अन्य कर्मी मूल कार्यालय में बने रहेंगे. बता दें कि काउंसेलिंग के लिए 39 अधिकारी व कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. इनके लिए विभाग की ओर से प्रतिदिन रोस्टर जारी किया जायेगा. रोस्टर में जिनका नाम होगा, वे काउंसेलिंग स्थल पर जायेंगे. जिनका नाम नहीं होगा, वे विभाग के कार्यालय में काम करेंगे. शिक्षा विभाग के चार डीपीओ वेरिफिकेशन की मॉनीटरिंग करेंगे, जिसमें स्थापना डीपीओ मो. जमालुद्दीन, एमडीएम डीपीओ ब्रजेश कुमार, योजना लेखा के डीपीओ मुकेश कुमार तथा एमडीएम के डीपीओ ब्रजेश कुमार शामिल होंगे.

काउंसेलिंग के लिए बने हैं पांच टाइम स्लॉट

शिक्षक अभ्यर्थियों के वेरिफिकेशन के लिए पांच टाइम स्लॉट बनाये गये हैं. सुबह 9:00 से 10:30 बजे तक पहला स्लॉट होगा. 10:30 से 12:00 बजे तक दूसरा, 12:00 से 1:30 बजे तीसरा तथा 2:00 बजे से 3:30 बजे तक चौथ तथा 3:30 बजे से 3:00 बजे तक पांचवां स्लॉट होगा. टाइम स्लॉट की जानकारी शिक्षकों के मोबाइल पर मिलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन