गोपालगंज के 16 हाई स्कूलों में यू-डायस का काम अधूरा, 24 घंटे में पूरा करने का आदेश

Published by : Vikas Jha Updated At : 31 May 2026 5:26 PM

विज्ञापन

सदर प्रखंड स्थित संसाधन केंद्र

Gopalganj News: गोपालगंज के सदर प्रखंड के 16 उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 10वीं और 12वीं के छात्रों का यू-डायस प्लस पोर्टल पर प्रोग्रेशन कार्य अधूरा रहने पर शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने प्रधानाध्यापकों को 24 घंटे के भीतर कार्य पूरा करने का अल्टीमेटम देते हुए लापरवाही बरतने पर वेतन से 20 प्रतिशत कटौती की चेतावनी दी है.

विज्ञापन

Gopalganj News (विकास दुबे की रिपोर्ट): गोपालगंज जिले के सदर प्रखंड के 16 उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं का यू-डायस प्लस पोर्टल पर प्रोग्रेशन कार्य अब तक पूरा नहीं होने पर शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है.

विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को भेजा गया पत्र

गोपालगंज के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नीरज कुमार ने बताया कि संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को पत्र जारी कर 24 घंटे के भीतर सभी विद्यार्थियों का प्रोग्रेशन पूरा करने का निर्देश दिया गया है. साथ ही चेतावनी दी है कि समय पर कार्य पूरा नहीं होने पर संबंधित प्रधानाध्यापक और कंप्यूटर शिक्षक के वेतन से 20 प्रतिशत कटौती की अनुशंसा की जाएगी.

30 अप्रैल तक की समय सीमा की थी तय

उन्होंने बताया कि यू-डायस पोर्टल पर एक कक्षा से दूसरी कक्षा में गए विद्यार्थियों का शैक्षणिक विवरण अपडेट करने का कार्य करना होता है. इसके लिए शिक्षा विभाग ने पहले से ही 30 अप्रैल तक की समय सीमा तय की थी. हालांकि, उस समय मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जारी नहीं हुआ था, जिसके कारण कई विद्यालयों में यह कार्य अधूरा रह गया था. अब परीक्षा परिणाम आने के बाद भी 16 उच्च माध्यमिक विद्यालयों में यह काम पूरा नहीं किया गया है.

विभाग ने लापरवाही पर जतायी नाराजगी

बीइओ द्वारा बताया गया है कि बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद कई विद्यालयों में प्रोग्रेशन का कार्य अभी तक लंबित है. जिला स्तर पर प्रतिदिन इसकी समीक्षा की जा रही है और विद्यालयवार रिपोर्ट मांगी जा रही है. ऐसे में संबंधित विद्यालयों की लापरवाही सामने आने पर विभाग ने नाराजगी जतायी है. कहा गया है कि विद्यार्थियों के शैक्षणिक रिकॉर्ड को अपडेट रखना जरूरी है. यू-डायस पोर्टल पर सही जानकारी दर्ज नहीं होने से भविष्य में कई प्रशासनिक और शैक्षणिक कार्य प्रभावित हो सकते हैं. इसलिए सभी विद्यालयों को इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्देश दिया गया है.

24 घंटे में देनी होगी कार्य पूर्ण होने की सूचना

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने सभी संबंधित विद्यालयों को पत्र प्राप्ति के 24 घंटे के भीतर यू-डायस प्लस 2026-27 में कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों का प्रोग्रेशन पूरा कर कार्यालय को इसकी सूचना उपलब्ध कराने को कहा है. साथ ही यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि किसी भी छात्र या छात्रा का प्रोग्रेशन लंबित नहीं होनी चाहिए.

समय पर रिपोर्ट पूरा नहीं होने पर होगी कार्रवाई

शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा नहीं होने पर संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक और कंप्यूटर शिक्षक के वेतन से 20 प्रतिशत कटौती की अनुशंसा की जाएगी. विभाग ने इसे गंभीर मामला बताते हुए सभी विद्यालयों को बिना देरी किए लंबित कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है. विभागीय सख्ती के बाद अब संबंधित विद्यालयों में यू-डायस पोर्टल पर विद्यार्थियों का प्रोग्रेशन पूरा करने की प्रक्रिया तेज होने की संभावना है. शिक्षा विभाग का कहना है कि विद्यार्थियों के शैक्षणिक अभिलेखों को अद्यतन रखना सभी विद्यालयों की जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

Also Read: लालू यादव के पैतृक गांव में सरकार के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, राजनीतिक द्वेष के आरोप

विज्ञापन
Vikas Jha

लेखक के बारे में

By Vikas Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन