Gopalganj News : सक्षमता-2 परीक्षा पास करने वाले 15 सौ शिक्षकों को आज मिलेगा नियुक्ति पत्र

Gopalganj News : गोपालगंज. सक्षमता-2 परीक्षा पास करने वाले नियोजित शिक्षकाें को विशिष्ट शिक्षक के रूप में शनिवार को नियुक्त पत्र मिलेगा.
गोपालगंज. सक्षमता-2 परीक्षा पास करने वाले नियोजित शिक्षकाें को विशिष्ट शिक्षक के रूप में शनिवार को नियुक्त पत्र मिलेगा. इसको लेकर शहर के अंबेडकर भवन में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया जायेगा. इसमें जिले के प्रभारी मंत्री समेत अन्य जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है. जिनके द्वारा नियुक्ति पत्र का वितरण किया जायेगा.
शिक्षा विभाग ने पूरी की तैयारी
कार्यक्रम को लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है. कार्यक्रम में शिक्षकों को औपबंधिक नियुक्ति पत्र मिलेगा, जिसपर डीइओ का डिजिटल सिग्नेचर होगा. विभाग की ओर से सभी शिक्षकों के लिए नियुक्ति पत्र डाउनलोड कर लिया गया है. साथ ही शिक्षकाें को इसकी सूचना भी दे दी गयी है. बता दें कि नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने के लिए सक्षमता परीक्षा का आयोजन किया गया. दूसरे चरण की सक्षमता परीक्षा पिछले साल अगस्त में आयोजित की गयी. इसका रिजल्ट नवंबर माह में जारी हुआ. रिजल्ट जारी होने के बाद सफल शिक्षकों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराया गया, जहां नियोजन के समय दिये गये सभी कागजात की जांच की गयी.
योगदान कराने की प्रक्रिया शुरू
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में सभी कागजात सही पाये जाने पर अब शिक्षकों को विशिष्ट शिक्षक के रूप में विद्यालय में योगदान कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. इसको लेकर नियुक्ति पत्र का वितरण होना है. डीइओ योगेश कुमार ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




