भ्रष्टाचार के आरोप में विजयीपुर पंचायत सचिव बर्खास्त

Edited by Nikhil Anurag
Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

गोपालगंज के डीएम पवन कुमार सिन्हा ने विजयीपुर के पंचायत सचिव अभय कुमार गुप्ता के खिलाफ विभागीय कार्यवाही करते हुए तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है. वित्तीय अनियमितता के गंभीर साक्ष्य मिलने के बाद डीएम ने कार्रवाई की.

विज्ञापन

Gopalganj: (संजय कुमार अभय की रिपोर्ट) गोपालगंज के डीएम पवन कुमार सिन्हा ने विजयीपुर के पंचायत सचिव अभय कुमार गुप्ता के खिलाफ विभागीय कार्यवाही करते हुए तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है. वित्तीय अनियमितता के गंभीर साक्ष्य मिलने के बाद डीएम ने कार्रवाई की.

क्यों हुई कर्रवाई?

पंचायत सचिव के खिलाफ भोरे बीडीओ ने वित्तीय अनियमितता,पंचायत भवन निर्माण कार्य में मजदूरों को मजदूरी भुगतान में अनियमितता, मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल योजना अंतर्गत विद्युत बिल भुगतान में लापरवाही, बिना सूचना कार्यालय से अनुपस्थित रहना जैसे गंभीर आरोपों में उन्हें पूर्व में ही निलंबित किया था तथा विभागीय कार्यवाही प्रारंभ की गई थी. अब उन्हें तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है.

जांच के बाद हुई बर्खास्तगी

विभागीय कार्यवाही के संचालन अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन, गोपालगंज को संचालन पदाधिकारी एवं भोरे बीडीओ को उपस्थापन पदाधिकारी नियुक्त किया गया था. संचालन पदाधिकारी द्वारा समर्पित प्रतिवेदन में आरोप संख्या 1, 2, 3 और 4 को प्रथम दृष्टया प्रमाणित पाया गया, जबकि आरोप संख्या 5 की पुष्टि नहीं हुई. इसके अंतर्गत पंचायत सचिव द्वारा बिना सूचना अनुपस्थित रहना, वरीय पदाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करना, लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम के तहत प्राप्त आवेदनों का समय पर निष्पादन न करना, तथा सरकारी कार्यों में शिथिलता और लापरवाही बरतना जो कि बिहार सरकारी सेवक आचार नियमावली, 1976 के प्रतिकूल है.

नियमावली, 2005 के नियम-14 के तहत कार्रवाई

लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम के तहत दोषी पाये गये विजयीपुर के पंचायत सचिव को डीएम ने विभागीय कार्यवाही से संबंधित सभी अभिलेखों, कारण पृच्छा, संचालन पदाधिकारी के प्रतिवेदन एवं उपलब्ध साक्ष्यों की समीक्षा करने के बाद बिहार सरकारी सेवक नियमावली, 2005 के नियम-14 के तहत कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त करने का आदेश दिया है.

Also read बिहार कैबिनेट में किस जाति से कितने मंत्री? देखिए सम्राट सरकार की पूरी सोशल इंजीनियरिंग

विज्ञापन
Nikhil Anurag

लेखक के बारे में

By Nikhil Anurag

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर पलायन कर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन