गोपालपुर में बच्चों के विवाद में मारपीट, चार लोग घायल, तीन की हालत नाजुक

Updated:
विज्ञापन
गोपालपुर में  बच्चों के विवाद में मारपीट, चार लोग घायल, तीन की हालत नाजुक

गोपालगंज. गोपालपुर थाना क्षेत्र के रामपुर जगा गांव में बच्चों के आपसी विवाद को लेकर मंगलवार को दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट के दौरान चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.

विज्ञापन

गोपालगंज. गोपालपुर थाना क्षेत्र के रामपुर जगा गांव में बच्चों के आपसी विवाद को लेकर मंगलवार को दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट के दौरान चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना में रॉड, तलवार और लाठियों का इस्तेमाल किया गया. घायलों में किरण देवी, धर्मशिला देवी, मुनिया खातून और सद्दाम अंसारी शामिल हैं. इनमें से तीन की हालत नाजुक बतायी जा रही है. सभी को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हमले के आरोपितों में दौलत अंसारी, आशिक अंसारी, ऐसान अंसारी और भोलू अंसारी के नाम सामने आये हैं. बताया जाता है कि बच्चों की मामूली कहासुनी देखते-देखते बढ़ गयी और आरोपितों ने पीड़ित पक्ष पर रॉड, तलवार और लाठियों से हमला कर दिया. घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjay Kumar Abhay

लेखक के बारे में

By Sanjay Kumar Abhay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन