थावे में बिजली चोरी के आरोप में तीन उपभोक्ताओं पर प्राथमिकी

थावे. थावे थाना क्षेत्र में बिजली विभाग की छापेमारी के दौरान बिजली चोरी का मामला सामने आया है.
थावे. थावे थाना क्षेत्र में बिजली विभाग की छापेमारी के दौरान बिजली चोरी का मामला सामने आया है. बिजली विभाग के छापेमारी दल ने मीटर बाइपास कर अवैध रूप से बिजली उपयोग करने के आरोप में तीन उपभोक्ताओं के विरुद्ध थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. जानकारी के अनुसार छापेमारी दल ने थाना क्षेत्र के मेन रोड बेदुटोला एवं मेन रोड थावे में निरीक्षण के दौरान पाया कि संबंधित उपभोक्ताओं के पास वैध बिजली कनेक्शन होने के बावजूद मीटर को बाइपास कर अवैध तार जोड़कर बिजली चोरी की जा रही थी. इस संबंध में थावे के जेइ अविनाश कुमार द्वारा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. प्राथमिकी के अनुसार मेन रोड बेदुटोला निवासी मो. सोहैल आलम पर 12,375 रुपये, मो. बबलू अली पर 85,807 रुपये तथा मेन रोड थावे निवासी मोहम्मद जैनुल हक पर 96,945 रुपये की राजस्व क्षति का आकलन किया गया है. छापेमारी के दौरान मानव बल सुपरवाइजर विश्वनाथ श्रीवास्तव, मानव बल कर्मी उमेश सिंह, अरविंद चौधरी, धर्मेंद्र मांझी एवं राहुल कुमार यादव सहित अन्य बिजली कर्मी मौजूद थे. बिजली विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिजली चोरी के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




