ePaper

निजी विद्यालय की बाउंड्री गिरने पर ठेकेदार पर प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 24 Nov 2025 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
निजी विद्यालय की बाउंड्री गिरने पर ठेकेदार पर प्राथमिकी दर्ज

भोरे. प्रखंड मुख्यालय में स्थित श्लोका इंटरनेशनल स्कूल की बाउंड्री गिरने के मामले में ठेकेदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

विज्ञापन

भोरे. प्रखंड मुख्यालय में स्थित श्लोका इंटरनेशनल स्कूल की बाउंड्री गिरने के मामले में ठेकेदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. बताया जाता है कि सीवान जिले के नौतन थाने के गालिमपुर गांव निवासी बबलू पांडेय और राजेश पांडेय विद्यालय की बाउंड्री से सटा कर भोरे कृषि फार्म की बाउंड्री करा दी, जिससे बारिश होने पर विद्यालय की बाउंड्री करीब 150 फुट लंबाई में गिर गयी. संयोग था कि स्कूल में छुट्टी थी, नहीं तो कोई बड़ी घटना हो सकती थी. विद्यालय के संचालक सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि बाउंड्री गिरने से तीन से चार लाख रुपये की क्षति हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWEDHESH KUMAR RAJA

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन