किशोरी के अपहरण के मामले ��ें 10 दिनों बाद प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन
किशोरी के अपहरण के मामले ��ें 10 दिनों बाद प्राथमिकी दर्ज

कटेया. स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी के अपहरण के मामले में 10 दिन बाद प्राथमिकी दर्ज की गयी है. किशोरी के पिता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कहा है कि 16 अप्रैल की सुबह 9:00 बजे थाना क्षेत्र के दुहौना गांव निवासी नथुनी राम का पुत्र पप्पू राम उनकी बेटी का अपहरण कर कहीं लेकर चला गया है.

विज्ञापन

कटेया. स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी के अपहरण के मामले में 10 दिन बाद प्राथमिकी दर्ज की गयी है. किशोरी के पिता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कहा है कि 16 अप्रैल की सुबह 9:00 बजे थाना क्षेत्र के दुहौना गांव निवासी नथुनी राम का पुत्र पप्पू राम उनकी बेटी का अपहरण कर कहीं लेकर चला गया है. काफी खोजबीन करने के बाद भी नहीं मिल सकी है. बेटी के अपहरण में पप्पू राम के भाई दीपक राम एवं लालू राम का भी हाथ है. इनसे पूछताछ करने पर वे लोग दलित एक्ट में फंसाकर जेल में सड़ाने की धमकी दे रहे हैं. उसे शक है कि उसकी बेटी को ये लोग ले जाकर कहीं बेच दिये हैं या उसे मार कर फेंक दिये हैं. बहरहाल, मामले में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Awedhesh Kumar Raja

लेखक के बारे में

By Awedhesh Kumar Raja

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन