भैंस चराने गये किसान की तालाब में डूबने से मौत

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Aug 2024 10:51 PM

विज्ञापन

सिधवलिया थाना क्षेत्र के गंगवा गांव के भैंस चराने गये किसान की मौत तालाब में डूबने से हो गयी.

विज्ञापन

सिधवलिया थाना क्षेत्र के गंगवा गांव के भैंस चराने गये किसान की मौत तालाब में डूबने से हो गयी. मृत किसान गंगवा गांव का 43 वर्षीय हरेंद्र सिंह है. हरेंद्र सिंह शनिवार को सुबह 10 बजे अपनी भैंस को चराने बखरौर टोला गंगवा के चंवर में गया था, जहां पैर फिसलने के कारण तालाब में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गयी. काफी देर तक जब हरेंद्र सिंह घर वापस नहीं पहुंचा, तो उसे खोजने कुछ ग्रामीण चंवर की तरफ गये, जहां तालाब में उसका शव पाया गया. ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. उधर, किसान की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मचा रहा. हरेंद्र अपने माता-पिता की इकलौती संतान था. पिता की मौत पहले ही हो चुकी है. इसकी अभी शादी नहीं हुई थी. वो गंगवा गांव में अपनी मां के साथ रहता था. हरेंद्र की मौत के बाद बूढ़ी मां का बुढ़ापे का सहारा छिन गया है. गांव के लोग भी इस घटना को लेकर गम में डूबे हैं. बुजुर्ग मां बेहोश पड़ी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन