उत्पाद विभाग ने 18 लीटर शराब के साथ चंपारण के युवक को किया गिरफ्तार

गोपालगंज. उत्पाद विभाग की टीम ने कुचायकोट थाना क्षेत्र के लोहारपट्टी नेचुआ पांडेय टोला के पास नहरपट्टी के समीप एक युवक को 18 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है.
गोपालगंज. उत्पाद विभाग की टीम ने कुचायकोट थाना क्षेत्र के लोहारपट्टी नेचुआ पांडेय टोला के पास नहरपट्टी के समीप एक युवक को 18 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपित अभिषेक कुमार तिवारी, जो पश्चिमी चंपारण जिले के नौतन थाना क्षेत्र के ठकराहा नौतन गांव के निवासी है, के पास से एक बाइक भी जब्त की गयी है. उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि शराब तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान जारी है. गुप्त सूचना मिलने पर छापेमारी कर टीम ने अभिषेक को रंगे हाथों पकड़ लिया. मद्य निषेध अधिनियम के तहत आरोपित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




