बुकिंग शुरू होते ही फुल हुईं सभी प्रमुख ट्रेनें, 15 मई तक वेटिंग
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 07 Apr 2020 4:54 AM
गोपालगंज : भले ही स्टेशनों पर रेलवे की खिड़कियां बंद हैं. लेकिन घर बैठे टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग जारी है. गोपालगंज, सीवान के अलावे यूपी के पूर्वांचल के लोगों ने लॉकडाउन के बाद घर से निकलने की तैयारी पहले से ही सुनिश्चित कर ली है. बिहार व गोरखपुर से जाने वाली ट्रेनों में टिकट के […]
गोपालगंज : भले ही स्टेशनों पर रेलवे की खिड़कियां बंद हैं. लेकिन घर बैठे टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग जारी है. गोपालगंज, सीवान के अलावे यूपी के पूर्वांचल के लोगों ने लॉकडाउन के बाद घर से निकलने की तैयारी पहले से ही सुनिश्चित कर ली है. बिहार व गोरखपुर से जाने वाली ट्रेनों में टिकट के लिए अभी इंतजार करना पड़ सकता है. सीवान से दिल्ली व मुंबई तथा गोरखपुर से दिल्ली और मुंबई के लिए रोजाना चलने वाली कुछ प्रमुख ट्रेनों की आरक्षित बोगियां 30 अप्रैल तक फुल हो चुकी हैं.
सामान्य दिनों में आइआरसीटीसी के वेबसाइट से देशभर में रोजाना औसत साढे आठ लाख टिकटों की बुकिंग होती है. फिलहाल, यात्री ट्रेन सेवाओं के साथ टिकट काउंटर भी 14 अप्रैल तक बंद हैं. पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि रेल टिकटों का बुकिंग उत्साहपूर्ण कहा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










