शराब के पीने और बेचने के विरोध में बड़े भाई को धारदार हथियार से किया घायल

Updated:
विज्ञापन
शराब के पीने और बेचने के विरोध में बड़े भाई को धारदार हथियार से किया घायल

गोपालगंज. नगर थाना क्षेत्र के तकिया बनकट गांव में शुक्रवार को पारिवारिक विवाद के दौरान छोटे भाई ने बड़े भाई पर धारदार हथियार से हमला कर दिया.

विज्ञापन

गोपालगंज. नगर थाना क्षेत्र के तकिया बनकट गांव में शुक्रवार को पारिवारिक विवाद के दौरान छोटे भाई ने बड़े भाई पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. घटना में ताहिर हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गये, जिन्हें परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. बताया गया कि ताहिर हुसैन ने अपने छोटे भाई मैनुद्दीन हुसैन द्वारा शराब पीने और बेचने का विरोध किया था. इस बात से नाराज होकर मैनुद्दीन ने दाब से ताहिर पर हमला कर दिया, जिससे उनके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आयीं. हमले के बाद गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया. परिजनों ने घटना की जानकारी नगर थाने को दी और थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अस्पताल में घायल ताहिर का इलाज जारी है और उसकी स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Awedhesh Kumar Raja

लेखक के बारे में

By Awedhesh Kumar Raja

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन