मतदाता जागरूकता के लिए उचकागांव सीएचसी में हुआ दीपोत्सव कार्यक्रम

Published by : GOVIND KUMAR Updated At : 15 Oct 2025 6:30 PM

विज्ञापन

गोपालगंज. विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर स्वीप कोषांग की ओर से लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है.

विज्ञापन

गोपालगंज. विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर स्वीप कोषांग की ओर से लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में बुधवार को उचकागांव प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में अस्पताल के डॉक्टर, नर्स एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. सभी ने मिलकर दीप और कैंडल जलाये तथा दीपों से छह नवंबर की आकृति बनायी. इस दौरान मतदाता जागरूकता का संदेश देते हुए सभी ने लोगों से लोकतंत्र के महापर्व में सक्रिय भागीदारी की अपील की. अस्पताल में इलाज के लिए आये मरीजों और उनके परिजनों को भी मतदान के महत्व के बारे में बताया गया. स्वास्थ्यकर्मियों ने कहा कि मतदान सबसे बड़ा अधिकार है, इसलिए छह नवंबर को सभी लोग अपने जरूरी कार्यों को छोड़कर पहले मतदान केंद्र पहुंचें और वोट अवश्य करें. अंत में सभी स्वास्थ्य कर्मियों ने स्वयं मतदान करने और दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया. कार्यक्रम का उद्देश्य यह संदेश देना था कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए सभी का मतदान जरूरी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GOVIND KUMAR

लेखक के बारे में

By GOVIND KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन