Bihar Rain Alert: झूमकर बरसा सावन, गोपालगंज में पानी ही पानी, अगले दो दिनों तक बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 03 Aug 2025 7:13 PM

विज्ञापन

काली स्थान रोड में बह रहा नाले का पानी

Bihar Rain Alert: सावन में पहली बार झमाझम बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी, वहीं शहर की बदहाल व्यवस्था की पोल खोल दी. रविवार को हुई तेज बारिश ने गोपालगंज शहर में सड़कों और मोहल्लों में जलजमाव हो गया. सदर अस्पताल से लेकर गलियों तक लोग परेशान नजर आए.

विज्ञापन

Bihar Rain Alert: रविवार को सावन में पहली बार झूमकर बादल बरसे. इंद्रदेव की मेहरबानी से आमजन को राहत मिली. काले-काले बादल उमड़-घुमड़ कर रुक-रुक कर बरसते रहे. बारिश की वजह से पूरा शहर जलमग्न हो गया. हर गली-मोहल्ले में जलजमाव से झील जैसे हालात उत्पन्न हो गये.

बारिश ने गोपालगंज को सराबोर कर दिया. शनिवार की शाम से ही आसमान में बादल उमड़-घुमड़ रहे थे. शाम आठ बजे के आस-पास जमकर बारिश शुरू हुई. लेकिन पूरी रात आसमान में काले घने बादल छाये रहे. कहीं हल्की, तो कहीं मध्यम बारिश हुई.

सुबह नौ बजे से शुरू हुई झमाझम बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली. करीब दो घंटे तक काले बदरा जमकर बरसे और लोगों का मन मयूर खिल उठा. मौसम में ठंडक घुली और लोगों को गर्मी से राहत मिल गयी. बारिश के साथ हवाओं के चलने से मौसम सुहाना हो गया. दिन भर रुक-रूक कर बारिश होती रही. जिससे 40 एमएम बारिश रेकॉर्ड की गयी.

नगर परिषद के दावे की पोल खुलकर सामने आ गयी. शहर की प्रमुख सड़कें डूब गयीं. झील जैसा नजारा दिखा. नाले का पानी सड़क पर धार बनकर बहने लगा. प्रमुख सड़क आंबेडकर चौक से बंजारी रोड, जादाेपुर चौक से मौनिया चौक, थाना चौक से हजियापुर रोड में भी तालाब जैसा नजारा दिखने लगा.

सदर अस्पताल में संकट में मरीज

सदर अस्पताल के इमरजेंसी के पास पानी जमा होने के कारण मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. इमरजेंसी में आने-जाने वाले मरीजों को घुटने भर नाले का पानी पार कर जाना पड़ा. नाले का बदबूदार पानी मरीजों की जान पर बन आया है. मरीज थोड़ा-सा चूके, तो गिर कर घायल हो सकते हें. अस्पताल प्रशासन कभी बारिश से बचाव का इंतजाम नहीं कर पा रहा.

बारिश में डूबीं शहर की ये सड़कें

  • जनता सिनेमा रोड में मंदिर के सामने से शिक्षा विभाग तक
  • बंजारी से काली स्थान रोड में सिंह मेडिकल तक
  • मिंज स्टेडियम रोड से काली स्थान रोड तक
  • जादोपुर चौक से लखपतियां मोड़ तक
  • सरेया वार्ड नं एक में हाइवे से मुहल्ले तक
  • थाना चौक से लेकर रामनाथ शर्मा मार्ग तक
  • स्टेशन रोड में हरखुआ जाने वाली सड़क पर
  • अधिवक्ता नगर के इंद्रपुरी मुहल्ले में नारकीय स्थिति रही
  • राजीव नगर में सड़क ही नाला बन गया

मुहल्लों में घरों में कैद रहने की मजबूरी

शहर की प्रमुख सड़काें को छोड़ दें, तो मुहल्लों की स्थिति तो नारकीय बन गयी है. चाहे आप राजेंद्र नगर में चले जाएं या स्टेशन रोड में. मिंज स्टेडियम वाले रोड में या काली स्थान रोड में. मुहल्लों के लोगों की चौखट तक नाले का पानी आ जाने से लोग घरों में कैद रहे. नाला पानी खींचने में सफल नहीं हो पा रहे. इससे लोग नारकीय स्थिति से जूझते रहे. बहुत जरूरी होने पर ही लोग घरों से बाहर निकल सके. इससे लोगों में आक्रोश दिखा.

नगर पर्षद का सफाई इंतजाम

डेली सफाई मजदूर- 205
बबकट मशीन- 01
ट्रिपर-10
ट्रैक्टर- ट्रॉली-06
जेसीबी- 02
पोकलेन मशीन-01

24 घंटे में गिरा 3.8 डिग्री दिन का पारा

बारिश के कारण अधिकतम तापमान में 3.8 डिग्री की कमी आ गयी है. शनिवार को अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री था, जो रविवार को घटकर 29.1 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं रात का पारा 27.1 डिग्री पर रहा. पुरवा हवा 8.2 किमी की रफ्तार से बहती रही. आर्द्रता 87% रही. बारिश के बाद भी लोग उमस से परेशान रहे. शहर का एक्यूआइ 49 पर रहा जबकि 40 एमएम बारिश हुई.

अगले दो दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विज्ञानी डॉ एसएन पांडेय ने कहा कि गोपालगंज समेत उत्तर बिहार व पूर्वी उत्तर प्रदेश में माॅनसून के लिए बेहतर समय चल रहा है. अभी अगले दो दिनों तक मंगलवार तक बारिश के ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. पूरे सप्ताह तक मानसून के सक्रिय रहने के आसार बने हैं. पुरवा हवा 20 से 25 किमी की रफ्तार से चलेगी. गरज-चमक के साथ बारिश होगी.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

अभियान चला कर हो रही सफाई : इओ

नगर परिषद के इओ राहुलधर दुबे से संपर्क किया गया, तो उन्होंने बताया कि शहर में जहां भी सड़क पर जलजमाव हो रहा, उसे मशीन लगाकर हटाया जा रहा है. बारिश में इलाके में अभियान चलाकर नालों की सफाई की तैयारी की गयी. कहीं भी पानी नहीं लगे, इसका ख्याल किया जा रहा.

इसे भी पढ़ें: बिहार के 16 जिलों में अगले 3 घंटे होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन