गोपालगंज में आज मद्य निषेध अवर निरीक्षक परीक्षा, 4 केंद्रों पर 2,976 अभ्यर्थी देंगे एग्जाम, जानिए जरूरी नियम

Updated:
विज्ञापन
परीक्षा की सांकेतिक तस्वीर

परीक्षा की सांकेतिक तस्वीर

गोपालगंज जिले में आज बिहार पुलिस अवर निरीक्षक (SI) और निरीक्षक पदों के लिए प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की जा रही है. जिले के चार परीक्षा केंद्रों पर कुल 2,976 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे. प्रशासन ने कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए हैं.

विज्ञापन

Bihar Police SI Exam : गोपालगंज जिले में रविवार को मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में अवर निरीक्षक और निरीक्षक पदों के लिए प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित होगी. जिले के चार परीक्षा केंद्रों पर 2,976 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे. जिला प्रशासन ने परीक्षा को कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा, निगरानी और यातायात व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए हैं.

चार परीक्षा केंद्रों पर होगी भर्ती परीक्षा

मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में अवर निरीक्षक और निरीक्षक पदों पर नियुक्ति के लिए प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा रविवार को गोपालगंज जिले के चार परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. परीक्षा एक ही पाली में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक होगी.

2,976 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, 9:30 बजे तक ही मिलेगा प्रवेश

जिले में कुल 2,976 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे. जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी उम्मीदवारों को सुबह 9:30 बजे तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश करना होगा. इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी. प्रशासन ने समय से पहले केंद्र पहुंचने की अपील की है.

Bihar Police SI Exam : इन चार केंद्रों पर आयोजित होगी परीक्षा

जिले में एसएस बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 1,080, डीएवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 888, वीएम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 504 तथा एमएम मेमोरियल उर्दू हाई स्कूल, तुर्कहां में 504 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है.

पहचान पत्र साथ रखना अनिवार्य

अभ्यर्थियों को ई-एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट में से कोई एक वैध फोटो पहचान पत्र साथ लाना होगा. यदि प्रवेश पत्र पर फोटो स्पष्ट नहीं है, तो राजपत्रित पदाधिकारी से सत्यापित फोटो और निर्धारित घोषणा पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा.

इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूरी तरह प्रतिबंध

परीक्षा केंद्र के भीतर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, इलेक्ट्रॉनिक पेन, पेजर सहित किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक संचार उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी. प्रतिबंधित सामग्री के साथ पकड़े जाने या अनुचित साधनों का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ बिहार लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) अधिनियम, 2024 और भारतीय न्याय संहिता के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी.

डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

जिलाधिकारी समीर सौरभ ने सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों और केंद्राधीक्षकों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचकर तैयारियों की समीक्षा करने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा और गड़बड़ी करने वालों पर तत्काल कार्रवाई होगी.

सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर विशेष नजर

गोपालगंज के अलावा आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के आने की संभावना को देखते हुए परीक्षा केंद्रों के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है. साथ ही भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं.

Also Read : गोपालगंज: नई सीओ उमा कुमारी ने संभाली कमान, कहा- आमजन की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान


विज्ञापन
साक्षी कुमारी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.

इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.

निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन