लॉरेंस बिश्नोई के फरार गुर्गों की गिरफ्तारी के लिए इंटरपोल की मदद लेगी बिहार पुलिस

Updated:
विज्ञापन
लॉरेंस बिश्नोई के फरार गुर्गों की गिरफ्तारी के लिए इंटरपोल की मदद लेगी बिहार पुलिस

लॉरेंस बिश्नोई के फरार तीन गुर्गों को गिरफ्तार करने के लिए बिहार पुलिस इंटरपोल की मदद लेगी. गोपालगंज के एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि विदेश में बैठे लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे एसके मीणा उर्फ मयंक सिंह उर्फ सुनील मीणा को हर हाल में गिरफ्तार कर लाया जायेगा. इसके लिए इंटरपोल के माध्यम से नोटिस जारी किया जायेगा.

विज्ञापन

गोपालगंज. लॉरेंस बिश्नोई के फरार तीन गुर्गों को गिरफ्तार करने के लिए बिहार पुलिस इंटरपोल की मदद लेगी. गोपालगंज के एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि विदेश में बैठे लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे एसके मीणा उर्फ मयंक सिंह उर्फ सुनील मीणा को हर हाल में गिरफ्तार कर लाया जायेगा. इसके लिए इंटरपोल के माध्यम से नोटिस जारी किया जायेगा. बिहार पुलिस ने राजस्थान के राहुल रावत और भूपेंद्र सिंह रावत पर 50-50 हजार का इनाम रखा है. वहीं, गैंग की मॉनीटरिंग कर रहे एसके मीणा पर एक लाख के इनाम की घोषणा की जा चुकी है. विदेशी हथियारों की तस्करी में तीनों का नाम आया था. लोगों से भी इन गुर्गों के दिखने पर सूचना देने की अपील की गयी है. बता दें कि बीते 22 जुलाई को गोपालगंज के यूपी-बिहार के बलथरी चेकपोस्ट पर कुचायकोट थाने की पुलिस ने नगालैंड नंबर की एक बस से मुजफ्फरपुर के गायघाट थाना क्षेत्र के बोवारी गांव निवासी शंतनु शिवम और राजस्थान के अजमेर जिले के कमल राव को गिरफ्तार किया था, जिनके पास से ऑस्ट्रिया निर्मित चार ग्लोक पिस्टल व आठ मैगजीन बरामद किये गये थे. इसके बाद अजमेर जिले के केसरपुर निवासी दिनेश सिंह रावत को भी पकड़ा गया था. फिलहाल तीनों जेल में बंद हैं. इनमें शंतनु शिवम की जमानत याचिका को अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय ने खारिज कर दिया है. वहीं एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई के फरार तीन गुर्गों के हथियार की तस्करी में शामिल होने के सबूत मिले हैं. बिहार पुलिस ने इनमें से राजस्थान के राहुल रावत और भूपेंद्र सिंह रावत पर 50-50 हजार और एसके मीणा एक लाख के इनाम की घोषणा की है. एसके मीणा के विदेश में छिपे होने की सूचना है. इंटरपोल की मदद से गिरफ्तार करने के लिए पुलिस कार्रवाई में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन