Bihar News: मरीज की मौत के बाद अलशिफा हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन, प्रशासन ने किया सील, मचा हड़कंप

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 17 Feb 2025 7:06 PM

विज्ञापन

सील किया गया हॉस्पिटल

Bihar News: मरीज की मौत के बाद मामले की जांच एसडीएम और एसडीपीओ ने संयुक्त रूप से किया. इस मामले में सीवान के रहनेवाली मृतका के परिजनों ने मीरगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया था.

विज्ञापन

Bihar News मनीष राज, गोपालगंज: गोपालगंज में मरीज की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मीरगंज थाने के थाना रोड स्थित अलशिफा हॉस्पिटल को सील कर दिया है. जिलाधिकारी (DM), पुलिस अधीक्षक (SP) और सिविल सर्जन के निर्देश पर गठित मजिस्ट्रेट की टीम ने सोमवार को अलशिफा हॉस्पिटल को सील किया. मीरगंज के पश्चिमी मुहल्ला, वार्ड नंबर छह में स्थित इस हॉस्पिटल में ऑपरेशन के दौरान लापरवाही की वजह से एक प्रसूति महिला की मौत हो गयी थी. जांच के बाद मीरगंज थानाध्यक्ष अनिल कुमार, उचकागांव प्रखंड के सीओ, हथुआ और उचकागांव के प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी की मौजूदगी में अलशिफा हॉस्पिटल को सील कर दिया गया. प्रशासन की कार्रवाई से इलाके के अवैध अस्पतालों में हड़कंप मच गया है.

अलशिफा हॉस्पिटल को सील करने पहुंची प्रशासन

जानें पूरा मामला

सीवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के बंगरा गांव निवासी मनोहर मिश्रा की 30 वर्षीय पत्नी शिल्पी मिश्रा को 27 अक्तूबर 2024 की सुबह मीरगंज थाना रोड स्थित अलशिफा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. प्रसव के लिए डॉक्टरों ने महिला का ऑपरेशन कर दिया. उसने एक स्वस्थ्य बच्चे को भी जन्म दिया. कुछ देर के बाद शिल्पी की तबीयत बिगड़ गयी. परिजनों ने जब डॉक्टर से रेफर करने की बात कही तो उसने मना कर दिया. जब स्थिति नाजुक हो गयी तो गोपालगंज के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया. लेकिन, महिला की मौत इलाज के लिए गोपालगंज ले जाने के दौरान रास्ते में ही हो गयी. मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया. परिजनों के हंगामे के बाद डॉक्टर और दूसरे स्टॉफ भाग खड़े हुए. इसके बाद परिजन ने इलाज में लापरवाही बरतने के लिए डॉक्टर दंपती पर केस दर्ज कराया था.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

अवैध अस्पतालों पर होगी कार्रवाई : सीएस

सिविल सर्जन डॉ बीरेंद्र प्रसाद ने कहा कि अवैध रूप से चल रहे अस्पतालों को स्वास्थ्य विभाग ने चिन्हित करना शुरू कर दिया है. मरीजों की शिकायत जहां मिल रही है, वहां टीम गठित कर जांच हो रही है. मरीजों की सेहत से खिलवाड़ करनेवाले अस्पतालों को सील किया जायेगा. प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारियों को अपने-अपने इलाके में ऐसे अस्पतालों को चिन्हित कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है. साथ ही, जिनका निबंधन है, उनके स्वास्थ्य संस्थानों की भी समय-समय पर मानकों की जांच करने का निर्देश दिया गया है.

इसे भी पढ़ें: Gopalganj News : प्रेमी को पटना से ढूंढ़ते हुए हथुआ में आयी युवती, हुआ हाइ वोल्टेज ड्रामा

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन