गाली-गलौज के बाद महिला को जमीन पर घसीटा, फिर किया चाकू से वार

Updated:
विज्ञापन
गाली-गलौज के बाद महिला को जमीन पर घसीटा, फिर किया चाकू से वार

फुलवरिया. श्रीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पकड़ी श्याम गांव में एक महिला पर पड़ोसियों ने जानलेवा हमला कर दिया.

विज्ञापन

फुलवरिया. श्रीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पकड़ी श्याम गांव में एक महिला पर पड़ोसियों ने जानलेवा हमला कर दिया. बताया जाता है कि पीड़िता जितेंद्र कुशवाहा की पत्नी रिंकू देवी दरवाजे पर गेहूं सूखा रही थीं, तभी चार पड़ोसियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी. विरोध करने पर आरोपितों ने महिला को बाल पकड़कर जमीन पर घसीटा और जमकर पिटाई की. इसी दौरान एक हमलावर ने चाकू से पेट में वार करने की कोशिश की, जिसे रिंकू देवी ने हाथ से रोक लिया. चाकू लगने से उनका हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया और वे लहूलुहान होकर मौके पर ही बेहोश हो गयीं. परिजनों ने तुरंत उन्हें फुलवरिया सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया गया. रिंकू देवी ने चार लोगों के खिलाफ श्रीपुर थाने में शिकायत दर्ज करायी है. उन्होंने बताया कि बिना किसी कारण के गाली-गलौज और हमला किया गया, जिसकी नीयत जान से मारने की थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Awedhesh Kumar Raja

लेखक के बारे में

By Awedhesh Kumar Raja

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन