gopalganj news : खुद को निर्दोष बताकर एसपी से मिलने पहुंचा तेजाब कांड का आरोपित गिरफ्तार

gopalganj news : रो-रो कर महिलाएं पुलिस वालों को बता रही थी दोषी
gopalganj news : गोपालगंज. हथुआ से अपने परिवार के साथ पुलिस अधीक्षक से मिलकर निर्दोष साबित करने पहुंचे तेजाब कांड के आरोपित को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया. जवानों ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया. वहीं, उसकी गिरफ्तारी के बाद उसकी पत्नी व परिजनों ने एसपी कार्यालय के बाहर ही हंगामा करना शुरू कर दिया. हंगामे के दौरान पुलिस जवानों ने सभी को बाहर निकाला दिया. जानकारी के अनुसार, हथुआ थाना क्षेत्र के मछागर गांव निवासी विजयपुरी पर वर्ष 2024 में हुए तेजाब हमले का आरोपित है. ऐसे में वह पुलिस की नजरों से बच कर रहता था. इस दौरान उसने खुद को निर्देश साबित करने के नीयत से एसपी अवधेश दीक्षित के जनता दरबार में मिलने के लिए पहुंच गया. वहीं, एसपी ने आरोपित की बात सुनने के बाद कांड के आरोपित होने के कारण उसे गिरफ्तार करने का आदेश दिया. वहीं, पुलिस जवानों ने उसे गिरफ्तार कर इसकी सूचना हथुआ थानाध्यक्ष शाेएब आलम को दी. इसके बाद पुलिस ने उसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर दिया. वहीं, आरोपित विजयपुरी की गिरफ्तारी होने के बाद उसकी पत्नी व स्वजन ने एसपी कार्यालय के बाहर हंगामा करना शुरू कर दिया. साथ ही पुलिस पर न्याय मांगने आने वाले की गिरफ्तारी करने का आरोप लगाने लगी. हालांकि महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को समझा-बुझाकर वहां से भेज दिया. इस दौरान अफरातफरी की स्थिति बनी रही.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




