ePaper

शॉर्ट सर्किट से घर में भीषण आग, पांच लाख की संपत्ति राख

Updated at : 05 Jan 2026 7:34 PM (IST)
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट से घर में भीषण आग, पांच लाख की संपत्ति राख

फुलवरिया. श्रीपुर थाना क्षेत्र के राजपुर खाप गांव में बीती रात शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गयी. इसमें एक परिवार की लगभग पांच लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गयी.

विज्ञापन

फुलवरिया. श्रीपुर थाना क्षेत्र के राजपुर खाप गांव में बीती रात शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गयी. इसमें एक परिवार की लगभग पांच लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गयी. आग लगते ही गांव में अफरा-तफरी मच गयी. तेज लपटों और धुएं के कारण लोग दहशत में आ गये. घटना के समय घर में मौजूद लोग किसी तरह बाहर निकलकर जान बचाने में सफल रहे, लेकिन घरेलू सामान नहीं बचाया जा सका. बिजली आपूर्ति चालू रहने के कारण कोई भी ग्रामीण आग बुझाने का साहस नहीं कर पा रहा था. बाद में सजग ग्रामीणों ने पावर सब स्टेशन में सूचना देकर बिजली कटवायी. इसके बाद आग बुझाने का प्रयास हुआ, लेकिन तब तक घर पूरी तरह जल चुका था. अग्निपीड़ित महात्म सहनी के अनुसार आग में अनाज, गैस चूल्हा, सिलेंडर, बर्तन, कपड़े, बिस्तर और करीब पांच हजार नकद जल गये. घटना के बाद परिवार के सामने रहने और भोजन का गंभीर संकट खड़ा हो गया है. ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल राहत और मुआवजे की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWEDHESH KUMAR RAJA

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन