यातायात नियमों के उल्लंघन पर लगाया गया 13 हजार का जुर्माना

Updated:
विज्ञापन
यातायात नियमों के उल्लंघन पर लगाया गया 13 हजार का जुर्माना

थावे. स्थानीय थाना क्षेत्र के सामने गोपालगंज-मीरगंज एनएच-531 पर पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया. अचानक हुई इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया.

विज्ञापन

थावे. स्थानीय थाना क्षेत्र के सामने गोपालगंज-मीरगंज एनएच-531 पर पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया. अचानक हुई इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया. थानाध्यक्ष वरुण कुमार झा ने बताया कि जांच के दौरान हेलमेट, सीट बेल्ट, प्रदूषण प्रमाण पत्र, बीमा समेत अन्य कागजात की पड़ताल की गयी. नियमों का पालन नहीं करने वाले 10 वाहन चालकों से 13 हजार रुपये का चालान वसूला गया. वाहन जांच के दौरान एएसआइ नीरज कुमार पांडेय सहित थाना पुलिस बल तैनात रहा. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के अभियान आगे भी लगातार चलाये जायेंगे, ताकि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Awedhesh Kumar Raja

लेखक के बारे में

By Awedhesh Kumar Raja

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन