ग्राहक सेवा केंद्र लूटने पहुंचा, गिरफ्तार

Published at :07 May 2017 6:24 AM (IST)
विज्ञापन
ग्राहक सेवा केंद्र लूटने पहुंचा, गिरफ्तार

भोरे : लालाछापर में स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र को लूटने की फिराक में पहुंचे एक अपराधी को पुलिस ने लोडेड पिस्तौल और पांच कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अपराधी से पुलिस पूछताछ में जुटी है. पूछताछ के दौरान पता चला है कि स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र को लूटने की […]

विज्ञापन

भोरे : लालाछापर में स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र को लूटने की फिराक में पहुंचे एक अपराधी को पुलिस ने लोडेड पिस्तौल और पांच कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अपराधी से पुलिस पूछताछ में जुटी है. पूछताछ के दौरान पता चला है कि स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र को लूटने की तैयारी थी. उसके साथ अन्य कई लोग भी थे, जो फरार हो गये. पुलिस सूत्रों ने बताया कि ग्राहक सेवा केंद्र पर शनिवार की दोपहर दो बजे से संदिग्ध व्यक्ति को मंडराते हुए देख कर लोगों ने भोरे के थानाध्यक्ष गौतम कुमार को इसकी सूचना दी.

पुलिस तत्काल कार्रवाई करते हुए लालाछापर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया. तलाशी के दौरान उसके पास से हथियार और कारतूस बरामद हुए. गिरफ्तार अपराधी उचकागांव थाना क्षेत्र के साथी गांव का नंद प्रसाद सिंह बताया जा रहा है. भोरे पुलिस उसके अापराधिक इतिहास को खंगालने में जुटी हुई है.

पुलिस ने लोडेड पिस्तौल और पांच कारतूस बरामद किये
दोपहर से ही लालाछापर में मंडरा रहा था पकड़ा गया अपराधी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन