शहर के चौक-चौराहांे पर होगा तीसरी आंख का पहरा

Published at :30 Apr 2017 4:34 AM (IST)
विज्ञापन
शहर के चौक-चौराहांे पर होगा तीसरी आंख का पहरा

13 जगह लगेंगे सीसीटीवी कैमरे नाइट डे विजन से लैस होंगे कैमरे गोपालगंज : सावधान! आप की पल-पल की गतिविधि पर कैमरे की नजर है. शहर पर अब तीसरी आंख का पहरा होगा. इसके लिए नगर पर्षद ने काम शुरू कर दिया है. शहर की पल-पल की गतिविधि पर नजर रखने के लिए विभिन्न चौक-चौराहों […]

विज्ञापन

13 जगह लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

नाइट डे विजन से लैस होंगे कैमरे
गोपालगंज : सावधान! आप की पल-पल की गतिविधि पर कैमरे की नजर है. शहर पर अब तीसरी आंख का पहरा होगा. इसके लिए नगर पर्षद ने काम शुरू कर दिया है. शहर की पल-पल की गतिविधि पर नजर रखने के लिए विभिन्न चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये जाने हैं. नगर पर्षद द्वारा बनायी गयी योजना के अनुसार शहर के कुल 13 चौक-चौराहों पर कैमरे लगाये जाने हैं. इस पर कुल 25 लाख की लागत आयेगी. नगर पर्षद द्वारा चिह्नित स्थानों पर पोल लगाने का काम शुरू कर दिया गया है. सब कुछ ठीक रहा, तो मई माह के अंत तक शहर पूरी तरह कैमरे की नजर में होगा. लगाये जानेवालों कैमरों में डे नाइट विजन की व्यवस्था होगी. ऐसे में शहर पहुंचे लोगों को कैमरे की नजर से अपने को बचाना मुश्किल होगा.
यहां लगेंगे कैमरे : शहर के सभी निकास द्वारा एवं चौक-चौराहों पर कैमरे लगाये जाने हैं.
चौराहे पर कैमरे की चार यूनिट तथा तीन मुहानी पर तीन यूनिट लगेगी. अरार चौक, घोष मोड़, आंबेडकर चौक, जंगलिया मोड़, पोस्ट ऑफिस मोड़, बंजारी चौक, जादोपुर चौक, साधु चौक, हजियापुर, थाना मोड़, मौनिया चौक सहित 13 जगह कैमरे लगाये जाने हैं.
सीसीटीवी का क्या होगा लाभ
अपराध में आयेगी कमी
मनचलों पर कसेगा लगाम
घटनाओं का खुलासे में सुविधा
चोरी, छिनतई की घटना होगी कम
रात में भी निर्भीक होकर घूम सकेंगी महिलाएं
क्या कहते हैं अधिकारी
सीसीटीवी लगाने के लिए काम शुरू करा दिया गया है. चिह्नित सभी स्थलों पर पोल एवं कैमरा लगाने का काम शुरू है. 20 दिनाें के अंदर सभी कैमरे चालू कर दिये जायेंगे.
ज्योति कुमार श्रीवास्तव, कार्य पदा नप गोपालगंज
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन