अक्षय तृतीया आज, शहर में सजा बाजार, उत्साह

Published at :28 Apr 2017 11:37 PM (IST)
विज्ञापन
अक्षय तृतीया आज, शहर में सजा बाजार, उत्साह

गोपालगंज : आज अक्षय तृतीया है. इस पर्व पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है. सर्राफा कारोबारियों ने महंगाई को देखते हुए सस्ती ज्वेलरी को बाजार में पहले उतारने का फैसला लिया है. कुछ दुकानदारों ने ग्राहकों को रिझाने के लिए आकर्षक ऑफर दिये हैं. शुक्रवार को शहर के सर्राफा बाजार में लोग सोने व […]

विज्ञापन

गोपालगंज : आज अक्षय तृतीया है. इस पर्व पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है. सर्राफा कारोबारियों ने महंगाई को देखते हुए सस्ती ज्वेलरी को बाजार में पहले उतारने का फैसला लिया है. कुछ दुकानदारों ने ग्राहकों को रिझाने के लिए आकर्षक ऑफर दिये हैं. शुक्रवार को शहर के सर्राफा बाजार में लोग सोने व चांदी के आभूषणों की खरीदारी करते व आॅर्डर देते नजर आये.

वहीं, कपड़ों की खरीदारी को लेकर भी बाजारों में भीड़ दिखाई दी. इस दिन सोना व चांदी की खरीदारी के साथ-साथ मकान खरीदना, मकान का मुहूर्त करना, कार व अन्य वाहन खरीदना शुभ माना जाता है. इस दिन शादियों का भी बड़ा साया माना जाता है.

शनिवार को करोड़ों रुपये का कारोबार होने की उम्मीद है. अक्षय तृतीया को लेकर शहर का बाजार सज गया है. सर्राफा बाजार, मेन बाजार, चंद्रगोखुल रोड में कपड़ा बाजार की दुकानें सजी हुई हैं

. इस दिन आभूषणों सहित कपड़ा, बरतन, वाहन सहित अन्य प्रकार की खरीदारी के लिए लोग बाजारों में पहुंचते हैं. राम कृष्ण ज्वेलर्स के विनीत गुप्ता उर्फ भोलू ने बताया कि अक्षय तृतीया को लेकर लोगों में उत्साह है. खरीदारी के लिए महिलाएं आ रही हैं. वहीं आरपी ज्वेलर्स के मोहित गुप्ता ने बताया कि इस दिन महिलाएं आभूषण खरीदने में ज्यादा विश्वास करती हैं, जबकि पुरुष सिक्कों की खरीदारी करते हैं. खरीदारी के लिए आॅर्डर कई दिनों से आ रहे थे. ग्राहक मोनिका, पूनम व पायल ने बताया कि अक्षय तृतीया पर आभूषण खरीदना शुभ माना जाता है.

बेसब्री से है इंतजार : पंडित
पंडित सचितानंद ने बताया कि अक्षय तृतीया पर मिलनेवाले अक्षय मुहूर्त का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन वर-वधू को अक्षय फल मिलता है और भगवान की विशेष कृपा रहती है. अक्षय तृतीया के दिन कोई भी कार्य करना शुभ माना जाता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन