बिजली का पोल गिरने से छात्र की मौत

Published at :28 Apr 2017 12:28 AM (IST)
विज्ञापन
बिजली का पोल गिरने से छात्र की मौत

घटना. मांझा के पुरानी बाजार में हादसा होने से लोगों में आक्रोश सीओ ने सदर अस्पताल में पीड़ित परिजनों से की मुलाकात गोपालगंज : मांझा थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार में गुरुवार की दोपहर में नवनिर्मित बिजली का पोल टूट कर एक छात्र के शरीर पर गिर गया. हादसे में मौके पर ही छात्र की […]

विज्ञापन

घटना. मांझा के पुरानी बाजार में हादसा होने से लोगों में आक्रोश

सीओ ने सदर अस्पताल में पीड़ित परिजनों से की मुलाकात
गोपालगंज : मांझा थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार में गुरुवार की दोपहर में नवनिर्मित बिजली का पोल टूट कर एक छात्र के शरीर पर गिर गया. हादसे में मौके पर ही छात्र की मौत हो गयी. मृत छात्र पुरानी बाजार के निवासी भरत साह का 17 वर्षीय पुत्र आर्यन कुमार था. मौत की सूचना मिलते ही लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया. बिजली कंपनी के काम को बंद करा दिया. इधर, मौत की सूचना मिलने पर सदर अस्पताल में सीओ राजेश कुमार ने पीड़ित परिजनों से घटना की जानकारी ली. सीओ को लोगों के आक्रोश का सामना भी करना पड़ा.
हालांकि, बाद में पुलिस ने समझा-बुझा कर परिजनों को शांत करा दिया. सीओ ने कहा कि मामले की जांच कर दोषी पर कार्रवाई होगी. पुलिस ने सदर अस्पताल से छात्र का शव बरामद कर पोस्टमार्टम करा देर शाम परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया.
एसडीएम ने दिये जांच के आदेश : सदर एसडीएम शैलेश कुमार दास ने मामले की जांच करने के आदेश दिये हैं. अंचल पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी जिलाधिकारी को दी गयी है. एसडीएम के निर्देश पर पूरे मामले की जांच की जा रही है. बिजली कंपनी के जिम्मेवार दोषी अधिकारी पर कार्रवाई की जायेगी.
मिलेगा चार लाख मुआवजा : अंचल पदाधिकारी ने कहा कि पीड़ित परिवार को चार लाख का मुआवजा मिलेगा. मुआवजा के लिए विभागीय स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. परिजनों को मुआवजा का आश्वासन देने के बाद पोस्टमार्टम कराने के लिए पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया. सदर अस्पताल में सीओ के पहुंचने पर पूरा मामला शांत हुआ.
बहन की शादी की तैयारी में था परिवार : बिजली पोल गिरने से जिस छात्र की जान गयी, उसकी बहन की शादी मई में होनेवाली थी. शादी को लेकर घर में मंगल गीत गूंज रहे थे, इसी बीच आर्यन की मौत की खबर आयी. मौत की खबर सुनते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया. शादी की तैयारी मातम में बदल गयी. आसपास के लोगों का कहना है कि बिजली कंपनी की लापरवाही से यह हादसा हुआ.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन