खौफ के माहौल में काम कर रहे हैं डॉक्टर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Apr 2017 12:27 AM (IST)
विज्ञापन

परसा में डॉक्टर पर हमले की घटना पर आइएमए गंभीर गोपालगंज : सारण के परसा में डॉक्टर पर हुए जानलेवा हमला की घटना के बाद आइएमए गंभीर हो गया है. आइएमए ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि आज अस्पतालों में काम करने वाले डॉक्टर खौफ के बीच काम कर […]
विज्ञापन
परसा में डॉक्टर पर हमले की घटना पर आइएमए गंभीर
गोपालगंज : सारण के परसा में डॉक्टर पर हुए जानलेवा हमला की घटना के बाद आइएमए गंभीर हो गया है. आइएमए ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि आज अस्पतालों में काम करने वाले डॉक्टर खौफ के बीच काम कर रहे हैं. कब उन पर किस बात को लेकर हमला हो जाये, कहना मुश्किल है. घटना के बाद डॉक्टर हड़ताल पर जाते है. इससे हजारों पीड़ित लोगों को परेशानी होती है. उक्त बातें आइएमए के सचिव डॉ बीपी सिंह ने पत्रकारों से कहीं.
उन्होंने कहा मरीज के अस्पताल में पहुंचते ही डॉक्टर चाहता है कि उसकी जान बचायी जाये. मौत को तो कोई भी डॉक्टर नहीं रोक सकता है. मौत के बाद डॉक्टर पर हमला करना गलत है. राज्य में डॉक्टर, प्रोफेसर, इंजीनियर बुद्धिजीवी सुरक्षित नहीं हैं. मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट को पुलिस जल्दी से प्रयोग नहीं कर पा रही. डॉक्टरों पर हमला की घटना के बाद हमलावरों की भी प्राथमिकी दर्ज कर डॉक्टरों को मानसिक रूप से उत्पीड़न का शिकार बनाया जा रहा है. नहीं चाह कर भी हमें अपनी बातों को पहुंचाने के लिए आंदोलन करना पड़ रहा है.
डॉ सिंह ने बताया कि ऐसी घटना के लिए समाज में कोई जगह नहीं होनी चाहिए. डॉक्टरों की सुरक्षा आम लोगों की जवाबदेही है.समाज के लोगों को अपना सोच बदलना होगा. अगर डॉक्टर की लापरवाही से किसी मरीज की मौत होती है, तो इसके लिए कानूनी प्रक्रिया को अपनाया जाये. उन पर वरीय अधिकारियों से शिकायत दर्ज करायी जाये.मुकदमा किया जाये, उपभोक्ता फोरम में जा सकते हैं, लेकिन हमला की घटना की आइएमए निंदा करती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




