18 वें दिन उपवास पर बैठे सत्याग्रही
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Mar 2017 3:41 AM (IST)
विज्ञापन

आंदोलन . बांध निर्माण कार्य शुरू करने की मांग को लेकर कर रहे सत्याग्रह कालामटिहनिया : गंडक दियारा संघर्ष समिति के जल समाधि सत्याग्रह आंदोलन के 18वें दिन सोमवार को इलाके के लोग सत्याग्रहियों के समर्थन में उपवास पर बैठ गये. सरकार, बाढ़ नियंत्रण विभाग के द्वारा चुप्पी साध लिये जाने से इलाके के लोगों […]
विज्ञापन
आंदोलन . बांध निर्माण कार्य शुरू करने की मांग को लेकर कर रहे सत्याग्रह
कालामटिहनिया : गंडक दियारा संघर्ष समिति के जल समाधि सत्याग्रह आंदोलन के 18वें दिन सोमवार को इलाके के लोग सत्याग्रहियों के समर्थन में उपवास पर बैठ गये. सरकार, बाढ़ नियंत्रण विभाग के द्वारा चुप्पी साध लिये जाने से इलाके के लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है. उधर, निर्णय के अनुरूप सोमवार को जिला पार्षद पन्ना देवी, मुखिया शायरा खातून, सरपंच मीरा देवी, सामाजिक कार्यकर्ता शैलेश पांडेय, बीडीसी प्रमीला देवी, अमीर पटेल, वार्ड सदस्य मुन्नी देवी, रामाकांत सिंह, शंभु राय, सिपाही बैठा, दिनेश शाह समेत सैकड़ों की संख्या में जनप्रतिनिधियों और महिलाओं ने सत्याग्रहियों के साथ उपवास आंदोलन की शुरुआत की.
इलाके के लोगों ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक बांध का निर्माण शुरू नहीं होता तब तक आंदोलन जारी रहेगा. मुख्य रूप से दुर्गावती देवी, ज्ञांति देवी, राधा देवी,लालमति देवी, रूमाली देवी, खैरुन नेशा, कलावती देवी, गीता देवी, मंसुरिया देवी, सरली देवी, पूनम देवी, रामावती देवी के नेतृत्व में महिलाओं ने उपवास की शुरुआत की है. समन्वयक राजेश देहाती,
रौशन साह, मिथिलेश राय, कृष्णा यादव, अवधेश सिंह, राजद नेता अरुण सिंह, अजय कुशवाहा, मुमताज अली, सचिन स्नेही, नंद किशोर, बिट्टू, नाजिर अली, दिनेश शर्मा, विजय मांझी, जगरनाथ सिंह, मुन्ना पंडित, उमेश यादव, भीम यादव, प्रदीप मांझी, रवि कुमार, राजेश, छट्ठु, सुनील, गुड्डू, अर्जुन, रामनारायण, अशोक मानिकपुर के पैक्स अध्यक्ष रामकिशुन यादव, जगीरीटोला के पैक्स अध्यक्ष विरेंद्र सिंह, चंद्रगुप्त सहित सैकड़ों की संख्या में दियारावासी, विस्थापित, महिलाएं व अन्य शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




