जाम से पूरे दिन हलकान रहे परीक्षार्थी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Mar 2017 4:02 AM (IST)
विज्ञापन

महाजाम . प्रशासन की मैट्रिक परीक्षा के पूर्व की तैयारी रही बेअसर गोपालगंज : शहर में बुधवार को सड़कों पर भयावह जाम लगने से मैट्रिक के परीक्षार्थी हलकान हुए. कई सड़कों पर सुबह 8:30 बजे से ही जाम लग गया. इसके कारण परीक्षार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. जाम में बाइक और चरपहिया […]
विज्ञापन
महाजाम . प्रशासन की मैट्रिक परीक्षा के पूर्व की तैयारी रही बेअसर
गोपालगंज : शहर में बुधवार को सड़कों पर भयावह जाम लगने से मैट्रिक के परीक्षार्थी हलकान हुए. कई सड़कों पर सुबह 8:30 बजे से ही जाम लग गया. इसके कारण परीक्षार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. जाम में बाइक और चरपहिया पर सवार परीक्षार्थी फंसे रहे. कई परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों पर देर से पहुंचे. दूसरी पाली में और बुरा हाल रहा. 12:30 बजते ही शहर जाम से कौंधने लगा. एक तरफ पहली पाली की परीक्षा देकर निकलने वाले परीक्षार्थी थे, वहीं दूसरी पाली में परीक्षा देनेवाले परीक्षार्थियों के केंद्रों पर पहुंचने के कारण भारी भीड़ हो गयी. अस्पताल रोड, कॉलेज रोड, मेन रोड, ब्लॉक रोड, थाना चौक, घोस मोड़, स्टेशन रोड, एनएच 85 पर भयावह जाम के कारण परीक्षार्थियों को जहां परेशानी का सामना करना पड़ा,
वहीं जाम में स्कूली वाहन, निजी और सरकारी वाहन सहित अन्य वाहन भी फंसे रहे. हालांकि तैनात पुलिस के जवान और अधिकारी जाम हटाने के लिए कसरत करते दिखे.
शहर में रेंगते रहे वाहन, पूरे दिन चलना रहा मुश्किल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




