इंस्पेक्टर बता कर लूट लिये छह हजार रुपये

Published at :02 Mar 2017 4:01 AM (IST)
विज्ञापन
इंस्पेक्टर बता कर लूट लिये छह हजार रुपये

गोपालगंज : चंद्रगोखुल रोड में पुलिस इंस्पेक्टर बता कर एक बुजुर्ग से छह हजार रुपये लूट लिया गया. पीड़ित ने इस मामले में नगर थाने में शिकायत दर्ज करायी है. पुरानी चौक वार्ड नं-19 के किशुन राम (70 वर्ष) बुधवार को चंद्रगोखुल रोड स्थित पीएनबी से पेंशन के छह हजार रुपये लेकर निकले. धोबी टोला […]

विज्ञापन

गोपालगंज : चंद्रगोखुल रोड में पुलिस इंस्पेक्टर बता कर एक बुजुर्ग से छह हजार रुपये लूट लिया गया. पीड़ित ने इस मामले में नगर थाने में शिकायत दर्ज करायी है. पुरानी चौक वार्ड नं-19 के किशुन राम (70 वर्ष) बुधवार को चंद्रगोखुल रोड स्थित पीएनबी से पेंशन के छह हजार रुपये लेकर निकले. धोबी टोला की तरफ जा रहे थे तभी कुछ लोग रोक खुद को पुलिस इंस्पेक्टर बता कर उनका पॉकेट सर्च करने लगे. इस दौरान सभी उनकी पेंशन के रुपये निकाल कर भाग गये. बुजुर्ग सदमे में बैठे रहे. बाद में उन्होंने इसकी शिकायत नगर थाने में की. पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि अब फर्जी इंस्पेक्टर जल्द ही पकड़ा जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन