30 बोतल शराब के साथ दो गिरफ्तार

Published at :02 Mar 2017 4:01 AM (IST)
विज्ञापन
30 बोतल शराब के साथ दो गिरफ्तार

मीरगंज : पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद अवैध शराब का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है. यूपी सीमा पर स्थित एकडेंगा पंचायत अवैध शराब तस्करों के लिए स्वर्ग साबित हो रही है. ताजा घटना में एकडेंगा गांव से गुजरनेवाली सड़कों पर दो तस्करों को पकड़ा गया है. इनके पास से पुलिस ने […]

विज्ञापन

मीरगंज : पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद अवैध शराब का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है. यूपी सीमा पर स्थित एकडेंगा पंचायत अवैध शराब तस्करों के लिए स्वर्ग साबित हो रही है. ताजा घटना में एकडेंगा गांव से गुजरनेवाली सड़कों पर दो तस्करों को पकड़ा गया है. इनके पास से पुलिस ने 30 बोतल शराब बरामद की है. खुशिहाल छापर गांव के ओमप्रकाश सिंह तथा मटिहानी नैन का अजय महतो को पुलिस ने जेल भेज दिया है. पुलिस ने उनके पास से एक बाइक भी बरामद की है.

इधर, विशंभरपुर पुलिस थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह के नेतृत्व में यूपी के सीमावर्ती एवं दियारा इलाके में छापेमारी की गयी. शराबबंदी के बाद भी शराब तस्करों के द्वारा लगातार हो रही शराब की तस्करी को देखते हुए थानाध्यक्ष ने छापेमारी अभियान चलाया. इसमें सब इंस्पेक्टर नित्यानंद सिंह, एएसआइ बृजबल्लभ प्रसाद निराला की टीम ने छापेमारी की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन