अतिक्रमणकारियों पर चला प्रशासन का डंडा

Published at :01 Mar 2017 12:38 AM (IST)
विज्ञापन
अतिक्रमणकारियों पर चला प्रशासन का डंडा

गोपालगंज : मंगलवार को प्रशासन का डंडा अतिक्रमणकारियों पर चला. इस दौरान सड़क पर सजी दुकानें हटवायी गयीं तथा अल्टीमेटम दिया गया कि वे सड़क पर दुकान न लगाएं. एसडीओ मृत्युंजय कुमार के निर्देश पर नगर पर्षद और नगर इंस्पेक्टर बालेश्वर राय द्वारा दुकानें हटवायी गयीं. इस दौरान पोस्ट ऑफिस चौक से मौनिया चौक तक, […]

विज्ञापन

गोपालगंज : मंगलवार को प्रशासन का डंडा अतिक्रमणकारियों पर चला. इस दौरान सड़क पर सजी दुकानें हटवायी गयीं तथा अल्टीमेटम दिया गया कि वे सड़क पर दुकान न लगाएं. एसडीओ मृत्युंजय कुमार के निर्देश पर नगर पर्षद और नगर इंस्पेक्टर बालेश्वर राय द्वारा दुकानें हटवायी गयीं. इस दौरान पोस्ट ऑफिस चौक से मौनिया चौक तक,

और थाना रोड में अतिक्रमण हटाया गया. वहीं आंबेडकर चौक के पास भी अतिक्रमण हटाया गया. समाहरणालय रोड में फुटपाथ पर सजी मोबाइल सिम की दुकानों को देख नगर इंस्पेक्टर ने दुकानदारों का नाम पता-लिखा तथा उन्हें सिम न बेचने की बात कही. उन्होंने स्पष्ट कहा कि फर्जी आइडी पर सिम बेचा जा रहा है, इससे बचें. वहीं एक दर्जन से अधिक कपड़ा दुकानें एवं ठेले हटाये गये.

प्रशासन के इस अभियान से दुकानदारों में अफरातफरी मची रही. हालांकि इस दौरान किसी दुकानदार पर कोई कार्रवाई न हुई. अलबत्ता उन्हें सड़क पर दुकान न लगाने का अल्टीमेटम दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन