फोन पर डांटा, बीवी ने लगायी फांसी

Published at :27 Feb 2017 5:27 AM (IST)
विज्ञापन
फोन पर डांटा, बीवी ने लगायी फांसी

कुचायकोट : गोपालपुर थाने के नवका सेमरा गांव में रात साढ़े नौ बजे जयपुर से पति लगातार फोन पर अपनी बीवी से बात करने के लिए ट्राइ कर रहा था. बीवी का फोन लगातार बीजी मिल रहा था. फोन लगते ही पति ने बीवी के आचरण पर सवाल खड़ा करते हुए जमकर फटकार लगा दी. […]

विज्ञापन

कुचायकोट : गोपालपुर थाने के नवका सेमरा गांव में रात साढ़े नौ बजे जयपुर से पति लगातार फोन पर अपनी बीवी से बात करने के लिए ट्राइ कर रहा था. बीवी का फोन लगातार बीजी मिल रहा था. फोन लगते ही पति ने बीवी के आचरण पर सवाल खड़ा करते हुए जमकर फटकार लगा दी. इससे नाराज बीवी ने अपने बच्चे की भी परवाह नहीं की और गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली. इस घटना की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

मालूम हो कि भोरे थाना क्षेत्र के संसारपुर गांव निवासी गुड़िया देवी शादी वर्ष 2011 में गोपालपुर थाना क्षेत्र के नवका सेमार गांव निवासी धर्मनाथ साह से हुई. दो वर्ष गुड़िया गवना रही थी. वर्ष 2014 में विदा होकर गुड़िया जब ससुराल पहुंची तो उसके आचरण पर पति को सक था. इस बीच गुड़िया ने एक बच्चा को भी जन्म दिया.
गुड़िया का पति धर्मनाथ जयपुर में रहकर नौकरी करता था. पुलिस को दिये आवेदन में गुड़िया के भाई राजकुमार ने आरोप लगाया है कि शनिवार की रात गुड़िया फोन पर बात कर रही थी. इसी बीच उसके पति धर्मनाथ का फोन आया. फोन कटने के बाद अभी वह धर्मनाथ से बात करने की सोच ही रही थी कि उसका फोन आ गया. वह गुड़िया पर तरह-तरह के आरोप लगाने लगा. जिसे ले गुड़िया व धर्मनाथ के बची कहासुनी होनी शुरू हो गयी. पति के लगाये गये आरोप गुड़िया को नागवार लगे. गुड़िया ने पति द्वारा लगाये अारोप की जानकारी परिजनों को दी. इसके बाद फंदे से लटक कर जान दे दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. भाई के आवेदन पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन