दिन भर नहीं रही बिजली

Published at :28 Jan 2017 9:23 AM (IST)
विज्ञापन
दिन भर नहीं रही बिजली

शुक्रवार को पूरे दिन लोग करते रहे बिजली का इंतजार गोपालगंज. शहर में शुक्रवार को बिजली गुल रही. पूरे दिन शहर के कई भागों में लोग बिजली का इंतजार करते रहे. चार बजे तक बिजली रानी के दर्शन नहीं हुए. पोस्ट आॅफिस चौक से लेकर चंद्रा टाॅकिज के पास तक के मुहल्लों में पूरे दिन […]

विज्ञापन
शुक्रवार को पूरे दिन लोग करते रहे बिजली का इंतजार
गोपालगंज. शहर में शुक्रवार को बिजली गुल रही. पूरे दिन शहर के कई भागों में लोग बिजली का इंतजार करते रहे. चार बजे तक बिजली रानी के दर्शन नहीं हुए. पोस्ट आॅफिस चौक से लेकर चंद्रा टाॅकिज के पास तक के मुहल्लों में पूरे दिन बिजली गायब रही.
कुछ देर तेज हवा चलने और बूंदाबांदी होने के कारण शहरवासियों ने अनुमान लगाया कि हवा के चलते बिजली आपूर्ति बाधित है, लेकिन उसके बाद भी जब बिजली नहीं आयी, तो लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी दिखी. हालांकि शहर के कई हिस्सों में बिजली उपलब्ध रही. विद्युत आपूर्ति बाधित होने के बारे में विभाग के एसडीओ उत्तम कुमार ने पूछने पर कहा कि ऐसी जानकारी नहीं है. अगर किसी कारण से बिजली बाधित है तो तत्काल ठीक करायी जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन