गोपालगंज में डॉक्टर ने दिया दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम, नवजात के साथ किया ये काम...!
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Jan 2017 8:19 AM (IST)
विज्ञापन

गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज जिले के भोरे में एक नर्सिंग होम के डॉक्टर ने दिल दहला देने वाले घटना को अंजाम दिया है. इस डॉक्टर पर नवजात बच्चे का पेट फाड़कर आंतरिक अंगों से छेड़छाड़ का आरोप लगा है. पुलिस ने दफन शव को निकाल कर पोस्टमार्टम कराया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सभी अंग […]
विज्ञापन
गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज जिले के भोरे में एक नर्सिंग होम के डॉक्टर ने दिल दहला देने वाले घटना को अंजाम दिया है. इस डॉक्टर पर नवजात बच्चे का पेट फाड़कर आंतरिक अंगों से छेड़छाड़ का आरोप लगा है. पुलिस ने दफन शव को निकाल कर पोस्टमार्टम कराया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सभी अंग मिले हैं. हालांकि, एक किडनी दबी हुई मिली, लेकिन बच्चे का पेट क्यों फाड़ा गया, इसकी जांच की जा रही है. परिजनों के आवेदन पर पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया है. वहीं, प्रशासन ने नर्सिंग होम को सील करने का आदेश जारी कर दिया है.
भोरे थाने के भोपतपुरा निवासी सुशील राम की गर्भवती बेटी प्रिया को लालाछापर बाजार स्थित डॉ एमएम अंसारी के क्लिनिक में भरती कराया. पिछली 21 जनवरी की रात उसे डॉ अंसारी के क्लिनिक में भरती कराया गया. वहां बच्चा पैदा हुआ. एक घंटे बाद ही डॉ अंसारी ने बच्चे की मौत होने की बात बतायी. परिजनों के मुताबिक डॉक्टर ने बच्चे को एक कपड़े में लपेट कर कार्टन में पैक करके दे दिया. परिजनों ने स्याही नदी के किनारे बच्चे को दफना दिया. 22 जनवरी को लेबर रूम में मौजूद परोहा की एक महिला ने बताया कि डॉक्टर ने बच्चे का पेट फाड़ दिया है. उसके कहने के बाद परिजनों ने कब्र खोद कर बच्चे का शव निकाला, तो देखा बच्चे का पेट फाड़ा गया है. जिसके बाद परिजनों ने डॉक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी.
सिविल सर्जन को निर्देश दिया है कि मेडिकल बोर्ड बैठा कर शव का पोस्टमार्टम कराएं. पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद आरोपितों पर कार्रवाई की जायेगी.
राहुल कुमार, डीएम, गोपालगंज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










