हथुआ में समारोहपूर्वक मना मतदाता दिवस

Published at :26 Jan 2017 12:43 AM (IST)
विज्ञापन
हथुआ में समारोहपूर्वक मना मतदाता दिवस

हथुआ : अनुमंडल मुख्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस धूमधाम से मनाया गया. एसडीओ प्रमोद कुमार राम व डीसीएलआर नुरुल एन के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय विधायक रामसेवक सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया. कार्यक्रम में दो भूमिहीनों को जमीन का परचा दिया गया. परचा प्राप्त करनेवालों में बरी देवरिया के […]

विज्ञापन

हथुआ : अनुमंडल मुख्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस धूमधाम से मनाया गया. एसडीओ प्रमोद कुमार राम व डीसीएलआर नुरुल एन के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय विधायक रामसेवक सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया. कार्यक्रम में दो भूमिहीनों को जमीन का परचा दिया गया. परचा प्राप्त करनेवालों में बरी देवरिया के धनेसर बासफोर व भोरे की मुन्नी कुमारी शामिल हैं. इसके अलावा समारोह में पारिवारिक लाभ के अंतर्गत लाभार्थियों को 20-20 हजार का चेक सौंपा गया. डीएम द्वारा जारी प्रशस्तिपत्र 10 बीएलओ को दिया गया, जिनमें हथुआ विधानसभा क्षेत्र के पांच तथा भोरे विधानसभा क्षेत्र के पांच बेहतर चुनाव कार्य करनेवाले बीएलओ शामिल हैं.

इसके अलावा नये वोटर बने कुल 20 मतदाताओं को मौके पर ही इपिक कार्ड दिया गया. कार्यक्रम का संचालन हथुआ के बीडीओ राजेश कुमार व सीओ धर्मनाथ बैठा ने किया. समारोह में प्रखंड प्रमुख सोनामती देवी, कार्यपालक दंडाधिकारी अनिल कुमार सिंह, अनुमंडल अवर निर्वाचन पदाधिकारी एखलाख अंसारी, अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी रामेश्वर राम सहित जनप्रतिनिधि संजय चौहान, अजय प्रताप सिंंह, रवींद्र राय,भागवत साह, डाॅ राज किशोर सिंह, उपेंद्र सिंह, सत्येंद्र शर्मा, अवधेश प्रसाद, भोला पासवान, पप्पू सिंह, उपेंद्र शर्मा आदि थे. इसके पूर्व डाॅ राजेंद्र प्रसाद उच्च विद्यालय के बच्चों ने प्रभातफेरी निकाल कर मतदान के प्रति लोगों को जागरूक किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन