पहले दिन एक भी नामांकन नहीं
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Jan 2017 12:32 AM (IST)
विज्ञापन

पंचायत उपचुनाव . 268 पदों के लिए 28 फरवरी को होगा मतदान 14 प्रखंडों में नामांकन को लेकर तैयारी पूरी दो मार्च को मतगणना गोपालगंज : राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत उपचुनाव में रिक्त पदों को भरे जाने की कार्रवाई शुरू कर दी है. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद रिक्त पड़े सभी पदों पर उपचुनाव […]
विज्ञापन
पंचायत उपचुनाव . 268 पदों के लिए 28 फरवरी को होगा मतदान
14 प्रखंडों में नामांकन को लेकर तैयारी पूरी
दो मार्च को मतगणना
गोपालगंज : राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत उपचुनाव में रिक्त पदों को भरे जाने की कार्रवाई शुरू कर दी है. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद रिक्त पड़े सभी पदों पर उपचुनाव कराये जाने का निर्णय आयोग के द्वारा लिया गया है. 28 फरवरी को जिला पर्षद, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया, वार्ड सदस्य, सरपंच एवं पंच के रिक्त पदों के लिए मतदान होगा. इसको लेकर मंगलवार से नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है.
पहले दिन किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया. राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव दुर्गेश नंदन के निर्देश पर जिले के सभी 14 प्रखंड मुख्यलयों में नामांकन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गयी थीं. मंगलवार को एक भी पद के लिए नामजदगी का परचा दाखिल नहीं किया गया. जिले में कुल 13 वार्ड सदस्य एवं 255 पंचों के पद रिक्त हैं. इस प्रकार 268 पदों के लिए इस बार चुनाव होगा. ऐसे तो नामांकन की अंतिम तिथि 30 जनवरी निर्धारित की गयी है. वहीं नामांकन पत्रों की जांच की तिथि दो फरवरी को निर्धारित की गयी है, जबकि नाम वापसी एवं चुनाव चिह्न आवंटित किये जाने की तिथि तीन फरवरी निर्धारित की गयी है. इस संबंध में जिला पंचायत राज पदाधिकारी शंभुनाथ ने बताया कि पंचायत उपचुनाव के नामांकन के पहले दिन एक भी नामांकन नहीं हो सका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










