पत्नी ने शराबी पति को भेजवाया जेल

Published at :12 Jan 2017 5:00 AM (IST)
विज्ञापन
पत्नी ने शराबी पति को भेजवाया जेल

गोपालगंज : शराब पीकर पत्नी के साथ मारपीट करना एक पति को उस समय महंगा पड़ गया, जब पत्नी ने साहस का परिचय देते हुए इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने पत्नी के शिकायत पर शराबी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पति को अब जेल की हवा खानी पड़ेगी. महिला के इस […]

विज्ञापन

गोपालगंज : शराब पीकर पत्नी के साथ मारपीट करना एक पति को उस समय महंगा पड़ गया, जब पत्नी ने साहस का परिचय देते हुए इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने पत्नी के शिकायत पर शराबी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पति को अब जेल की हवा खानी पड़ेगी. महिला के इस साहसिक कदम की लोगों ने काफी सराहना की. यह महिला शराबियों के परिवार के लिए एक नजीर बन गयी है. मामला नगर थाना क्षेत्र के बसडिला खास गांव का है,

जहां के रहनेवाले प्रदीप साह शराबबंदी के बाद भी प्रतिदिन शराब के नशे में संतरा देवी के साथ मारपीट करता था. पति के रोज-रोज शराब पीने की आदत व शराब के नशे में मारपीट से तंग आ गयी थी. बुधवार को उसके पति शराब पीकर पहुंचा. नशे की हालत में फिर वह अपनी पत्नी से उलझ गया. काफी प्रयास के बाद वह शांत हुआ.

आजिज होकर पत्नी ने पुलिस को बुलाने का फैसला किया. काफी उधेड़बुन के बाद उसने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शराबी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस संबध मे नगर इंस्पेक्टर बालेश्वर राय ने बताया कि संतरा देवी के द्वारा थाने में पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन