कटेया में हो रहा विदेशी पक्षियों का शिकार

Published at :09 Jan 2017 4:12 AM (IST)
विज्ञापन
कटेया में हो रहा विदेशी पक्षियों का शिकार

कटेया : जाड़े के मौसम में कटेया क्षेत्र में आनेवाले प्रवासी पक्षियों पर शिकारियों की नजर है. वे आये दिन इनका शिकार कर रहे हैं, लेकिन सूचना नहीं मिलने के कारण प्रशासन इनके विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहा है. इसका ताजा उदाहरण कटेया प्रखंड के भैंसही चंवर में घायलावस्था में पाया गया सारस […]

विज्ञापन

कटेया : जाड़े के मौसम में कटेया क्षेत्र में आनेवाले प्रवासी पक्षियों पर शिकारियों की नजर है. वे आये दिन इनका शिकार कर रहे हैं, लेकिन सूचना नहीं मिलने के कारण प्रशासन इनके विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहा है. इसका ताजा उदाहरण कटेया प्रखंड के भैंसही चंवर में घायलावस्था में पाया गया सारस प्रजाति का विदेशी पक्षी है.

भैंसही चंवर एवं मलपुरा चंवर में विदेशी पक्षी जाड़े के मौसम में भारी संख्या में आते हैं. आये दिन शिकारी शिकार कर रहे हैं. फलत: पक्षियों ने भी अपना दूसरा ठिकाना तलाश लिया है. रविवार की सुबह एक विदेशी पक्षी के घायल होने की सूचना समाजसेवी दीपू शुक्ला को मिली. सूचना मिलते ही दीपू घटनास्थल पर पहुंचे, जहां सारस प्रजाति का विदेशी पक्षी घायल था. दीपू और उनके साथी उत्कर्ष एवं संजय पाठक ने पहले तो इलाज कराया और फिर भोरे स्थित वन विभाग के कार्यालय से संपर्क कर पक्षी को उनके सुपुर्द कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन