तुरपट्टी के ग्रामीणों पर करायी एफआइआर

Published at :07 Dec 2016 12:30 AM (IST)
विज्ञापन
तुरपट्टी के ग्रामीणों पर करायी एफआइआर

गोपालगंज : हथुआ थाना क्षेत्र के तुरपट्टी गांव में ग्रामीणों द्वारा राजू कुमार की पिटाई किये जाने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है. हथुआ थाने में घायल राजू के बयान पर तुरपट्टी के अज्ञात ग्रामीणों को अभियुक्त बनाया गया है. मीरगंज के मटिहानी नैन के राजू कुमार ने आरोप लगाया कि दिलीप […]

विज्ञापन

गोपालगंज : हथुआ थाना क्षेत्र के तुरपट्टी गांव में ग्रामीणों द्वारा राजू कुमार की पिटाई किये जाने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है. हथुआ थाने में घायल राजू के बयान पर तुरपट्टी के अज्ञात ग्रामीणों को अभियुक्त बनाया गया है. मीरगंज के मटिहानी नैन के राजू कुमार ने आरोप लगाया कि दिलीप व तारकेश्वर के साथ तुरपट्टी में बरात से होकर घर लौट रहे थे.

रास्ते में गांव के ग्रामीणों ने घर में चोरी करने का आरोप लगाते हुए मारपीट शुरू कर दी. मारपीट के दौरान तारकेश्वर व दिलीप फरार हो गया. पुलिस ने घायल राजू को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया. इधर, तारकेश्वर व दिलीप से पूछताछ के लिए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन