ePaper

हथुआ में 834 लीटर शराब की गयी बरामद, तस्कर फरार

Updated at : 18 Aug 2025 4:14 PM (IST)
विज्ञापन
हथुआ में 834 लीटर शराब की गयी बरामद, तस्कर फरार

गोपालगंज. उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए हथुआ थाना क्षेत्र के पुरानी पंचायत तिनमुहनी के पास से 834 लीटर शराब बरामद की.

विज्ञापन

गोपालगंज. उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए हथुआ थाना क्षेत्र के पुरानी पंचायत तिनमुहनी के पास से 834 लीटर शराब बरामद की. टीम को जानकारी मिली थी कि इलाके में शराब की बड़ी खेप उतारी जानी है. इसके बाद उत्पाद विभाग की विशेष टीम ने छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान पुलिस को शराब की खेप तो मिली, लेकिन तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया. बरामद शराब को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. विभाग के अधिकारियों ने बताया कि फरार तस्कर की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इतनी अधिक मात्रा में शराब कहां से लायी गयी और किन इलाकों में सप्लाइ की जानी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWEDHESH KUMAR RAJA

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन