शराब फैक्टरी का खुलासा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Jul 2016 8:37 AM (IST)
विज्ञापन

पुलिस ले गुप्त सूचना पर की कार्रवाई उचकागांव : स्थानीय थाने की पुलिस ने झीरवां गांव में देशी शराब फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है. गांव में काफी समय से कच्ची शराब की फैक्टरी चल रही थी. शराबबंदी के बाद भी यहां मुंह मांगी कीमत पर शराब बेची जा रही थी. बुधवार की शाम गुप्त सूचना […]
विज्ञापन
पुलिस ले गुप्त सूचना पर की कार्रवाई
उचकागांव : स्थानीय थाने की पुलिस ने झीरवां गांव में देशी शराब फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है. गांव में काफी समय से कच्ची शराब की फैक्टरी चल रही थी. शराबबंदी के बाद भी यहां मुंह मांगी कीमत पर शराब बेची जा रही थी.
बुधवार की शाम गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने पुलिस बल के साथ झीरवा गांव में छापेमारी की. छापेमारी में पुलिस ने जहां तैयार 10 लीटर शराब भी जब्त की, वहीं भारी मात्रा में कच्ची शराब व 10 डिब्बा सड़ा हुआ चावल, महुआ को भी जब्त किया है.
इस छापेमारी में पुलिस ने जहां दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया, वहीं मुख्य सरगना भागने में सफल हो गया. मामले में पुलिस ने राजेश पासी, भरत पासी, मुन्ना पासी, लूटन पासी सहित चार लोगों को नामजद आरोपित बनाया है. इनमें राजेश पासी व भरत पासी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










