सीवान से गोरखपुर तक नयी ट्रेन चलाने की मांग

गोपालगंज : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल तमकुही रोड सेवरही के नगर अध्यक्ष धामबाबू वर्मा ने पूर्वोत्तर रेलवे गोखरपुर के महाप्रबंधक राजीव मिश्रा को एक ज्ञापन सौंपा. सौंपे गये ज्ञापन में सीवान जंकशन से भाया थावे सुबह सात बजे नयी सवारी गाड़ी का परिचालन गोरखपुर तक शुरू करने समेत छपरा, सीवान, थावे, तमकुही रोड, गोरखपुर […]
गोपालगंज : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल तमकुही रोड सेवरही के नगर अध्यक्ष धामबाबू वर्मा ने पूर्वोत्तर रेलवे गोखरपुर के महाप्रबंधक राजीव मिश्रा को एक ज्ञापन सौंपा. सौंपे गये ज्ञापन में सीवान जंकशन से भाया थावे सुबह सात बजे नयी सवारी गाड़ी का परिचालन गोरखपुर तक शुरू करने समेत छपरा,
सीवान, थावे, तमकुही रोड, गोरखपुर होकर दिल्ली के लिए प्रतिदिन एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन शुरू करने, सीवान से मात्र 25 किलोमीटर थावे जंकशन तक चल रही सवारी गाड़ी संख्या 55107 का मार्ग विस्तार कर गोरखपुर तक चलाने, थावे-मशरक रेल खंड का आमान परिवर्तन कार्य शीघ्र पूरा करने, थावे -कप्तानगंज रेल खंड पर चल रही डेमू
गाड़ी संख्या 75010 का रेक (डिब्बा) बढ़ा कर पूर्व की तरह 12 डिब्बों वाली ट्रेन का परिचालन शुरू करने आदि मांगें शामिल हैं. मौके पर सुमित कुमार, मोहन साहू, विनोद जायसवाल, इ अजय गुप्ता, लवकुश गुप्ता, अर्जुन गुप्ता व संजय वर्मा आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










