तैनात किये गये 24 जवान

Published at :21 Jul 2016 4:21 AM (IST)
विज्ञापन
तैनात किये गये 24 जवान

थावे में उमड़नेवाली भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में 24 जवानों की तैनाती की गयी है. इनमें 20 पुरुष तथा चार महिला जवान शामिल हैं. इसके अलावा लाछवार मंदिर एवं इटावा धाम पर भी कड़ी नजर होगी. फिलहाल प्रशासन भी आस्था की पावन नगरी में सफल दर्शन कराने के लिए कोई कोर कसर नहीं […]

विज्ञापन

थावे में उमड़नेवाली भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में 24 जवानों की तैनाती की गयी है. इनमें 20 पुरुष तथा चार महिला जवान शामिल हैं. इसके अलावा लाछवार मंदिर एवं इटावा धाम पर भी कड़ी नजर होगी. फिलहाल प्रशासन भी आस्था की पावन नगरी में सफल दर्शन कराने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाह रहा है. इधर, मंदिर को भी सजाया जा रहा है. वहीं, भक्तों का आना शुरू हो गया है .

थावे : उत्तर बिहार के प्रसिद्ध सिद्ध पीठ स्थल मां सिंहासनी के दरबार में बोल बम का नारा गूंजेगा. यहां गेरुवाधारी भक्तों की भारी भीड़ मां के दर्शन को आयेगी. मौका है पावन मास सावन के आगाज का. महादेव की पूजा-अर्चना के लिए प्रसिद्ध सावन मास का आगाज हो गया और पहले ही दिन से महादेव भक्तों की भीड़ माता के दरबार में उमड़नी शुरू हो गयी. बुधवार से यहां जय माता दी के साथ महादेव का जयकारा एवं बोल बम का नारा गूंज रहा है. प्रति वर्ष कई प्रदेशों के भक्त यहां मां के दर्शन को आते हैं. भक्तों की उमड़नेवाली भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गये हैं. थावे से लेकर इटावा धाम तक प्रशासन की कड़ी नजर होगी.
तैनात किये गये 24 जवान
थावे में उमड़नेवाली भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में 24 जवानों की तैनाती की गयी है. इनमें 20 पुरुष तथा चार महिला जवान शामिल हैं. इसके अलावा लाछवार मंदिर एवं इटावा धाम पर भी कड़ी नजर होगी. फिलहाल प्रशासन भी आस्था की पावन नगरी में सफल दर्शन कराने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाह रहा है. इधर, मंदिर को भी सजाया जा रहा है. वहीं, भक्तों का आना शुरू हो गया है .
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन