हर-हर, बम-बम से गूंजे शिवालय

Published at :21 Jul 2016 4:20 AM (IST)
विज्ञापन
हर-हर, बम-बम से गूंजे शिवालय

भक्तों ले किया बाबा का जलाभिषेक सावन शुरू होते ही शिव की भक्ति में जुटे श्रद्धालु गोपालगंज : बुधवार की अहले सुबह से शिव मंदिरों में श्रद्धालु नर-नारियों की भीड़ उमड़ पड़ी. कोई जलाभिषेक में लीन रहा, तो कोई भक्ति भाव में झूमता रहा. अलग-अलग रंग, लेकिन लक्ष्य सिर्फ भोले के भक्ति का. बुधवार से […]

विज्ञापन

भक्तों ले किया बाबा का जलाभिषेक

सावन शुरू होते ही शिव की भक्ति में जुटे श्रद्धालु
गोपालगंज : बुधवार की अहले सुबह से शिव मंदिरों में श्रद्धालु नर-नारियों की भीड़ उमड़ पड़ी. कोई जलाभिषेक में लीन रहा, तो कोई भक्ति भाव में झूमता रहा. अलग-अलग रंग, लेकिन लक्ष्य सिर्फ भोले के भक्ति का. बुधवार से सावन का शुभारंभ हो गया.
सावन के पहले ही दिन विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. शहर के जनता सिनेमा स्थित शिवालय, शिवाजी चौक मंदिर, बंजारी मंदिर सहित सभी जगह भीड़ उमड़ी रही.
वहीं, गवहीं मंदिरों में भी भक्तों का तांता लगा रहा. बैकुंठपुर के सिंहासनी मंदिर, शेर स्थित शिवालय, डुमरिया के प्राचिन शिव मंदिर, बरौली, बढ़ेयां मोड़, रजोखर नवादा, मीरगंज, हथुआ, बंगरा, कुचायकोट सहित तमाम मंदिरों में दोपहर तक पूजा-अर्चना के लिए तांता लगा रहा. कई जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन भी किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन