आधा शहर अंधेरे में कुव्यवस्था . नहीं हुआ फेज दो में सुधार, परेशानी

गोपालगंज : शहर की आधी आबादी अंधेरे में है. आधे शहर में बिजली आपूर्ति सवाल बन गयी है. फेज दो से जुड़े उपभोक्ता बिजली के लिए तरस कर रह गये हैं. बिजली आपूर्ति पर नजर दौड़ायी जाये, तो फेज एक के इलाके में जहां व्यवस्था दुरुस्त है, वहीं विगत एक पखवारे से फेज दो में […]
गोपालगंज : शहर की आधी आबादी अंधेरे में है. आधे शहर में बिजली आपूर्ति सवाल बन गयी है. फेज दो से जुड़े उपभोक्ता बिजली के लिए तरस कर रह गये हैं. बिजली आपूर्ति पर नजर दौड़ायी जाये, तो फेज एक के इलाके में जहां व्यवस्था दुरुस्त है, वहीं विगत एक पखवारे से फेज दो में बिजली की आंखमिचौनी जारी है.
कभी एक घंटा, तो कभी पांच घंटे ही बिजली मिल पाती है. इसके लिए विभाग ने कई बार सुधार कराने का प्रयास किया, लेकिन हालात नहीं बदला और न सही कारणों का पता चल पाया. मंगलवार को कैलाश होटल के पास एक बार फिर विभाग के टेक्निशियन एवं मिस्त्री दिन भर बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कार्य करते रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










