सुबह आठ से दो बजे तक नहीं रहेगी बिजली

Published at :04 Jun 2016 12:07 AM (IST)
विज्ञापन
सुबह आठ से दो बजे तक नहीं रहेगी बिजली

गोपालगंज : जिले के 40 फीसदी लोगों को दिन में बिजली की सुविधा नहीं मिलेगी. विद्युत कंपनी ने कहा है कि शनिवार को सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली की आपूर्ति बंद रहेगी. बंद का कारण पोल व तार का बदलना बताया गया है. गौरतलब है कि ग्रिड से लेकर शहर के […]

विज्ञापन

गोपालगंज : जिले के 40 फीसदी लोगों को दिन में बिजली की सुविधा नहीं मिलेगी. विद्युत कंपनी ने कहा है कि शनिवार को सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली की आपूर्ति बंद रहेगी. बंद का कारण पोल व तार का बदलना बताया गया है. गौरतलब है कि ग्रिड से लेकर शहर के पावर सब स्टेशन तक 33 हजार केवीए का तार जर्जर होने के कारण अक्सर टूटा करता था, जिसके कारण बिजली बार-बार बाधित होती थी.

इधर, कंननी ने फैसला लेते हुए 33 हजार केवीए के तार और पोल को बदलने का काम शुक्रवार से शुरू कर दिया. काम की अवधि में सुरक्षा की दृष्टि से विद्युत आपूर्ति पर रोक लगा दी गयी है. इससे 10 लाख से अधिक की आबादी कुप्रभावित होगी. आपूर्ति भंग से शहर, यादोपुर का क्षेत्र, कांकड़कुंड, मांझा प्रखंड, कोइनी का इलाका, थावे, मीरगंज, फुलवरिया और सासामुसा का कुछ हिस्सा कुप्रभावित होगा.

यह काम 10 दिनों तक चलने की संभावना है. फिलहाल पड़ रही गरमी से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ेगी, वहीं यह काम हो जाने से बार-बार विद्युत आपूर्ति ठप होने की समस्या खत्म हो जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन