पंडितपुरा में खूनी झड़प में सात लोग घायल

Published at :27 May 2016 5:00 AM (IST)
विज्ञापन
पंडितपुरा में खूनी झड़प में सात लोग घायल

मर्डर केस उठाने के लिए मिल रही थी धमकी गोपालगंज : भोरे थाना क्षेत्र के रामपुर टोला पंडितपुरा में पूर्व से चल रहे जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी झड़प हो गयी. झड़प के दौरान धारदार हथियार से किये गये हमले में महिला समेत सात लोग घायल हो गये. स्थानीय रेफरल अस्पताल […]

विज्ञापन

मर्डर केस उठाने के लिए मिल रही थी धमकी

गोपालगंज : भोरे थाना क्षेत्र के रामपुर टोला पंडितपुरा में पूर्व से चल रहे जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी झड़प हो गयी. झड़प के दौरान धारदार हथियार से किये गये हमले में महिला समेत सात लोग घायल हो गये. स्थानीय रेफरल अस्पताल में घायलों का इलाज कराया गया. पुलिस ने घटना के बाद दोनों पक्षों की बयान पर अलग- अलग प्राथमिकी दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. घायल सच्चिदानंद सिंह ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर पूर्व में परिवार के सदस्य की हत्या कर दी गयी थी. हत्या का केस उठाने को लेकर धमकी दी जा रही थी.
घर से बरइ बगहवां गांव जाने के दौरान रास्ते में कुछ लोगों ने घेर लिया. मारपीट कर परिवार के सदस्यों को घायल कर दिया. इस मामले को लेकर हृदया यादव समेत पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. वहीं दूसरे पक्ष से दिनेश कुमार यादव ने खेत से मिट्टी काटने से मना करने पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर कार्रवाई शुरू कर दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन