विदेशी टोला से उमेश बने मुखिया

Published at :27 May 2016 4:55 AM (IST)
विज्ञापन
विदेशी टोला से उमेश बने मुखिया

गोपालगंज : थावे प्रखंड की विदेशी टोला पंचायत के मतदाताओं ने नये मुखिया उमेश यादव को मुखिया पद का ताज सौंपा है. उमेश यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सह पूर्व प्रमुख उद्धव प्रसाद यादव को 161 मतों से पराजित कर दिया है. वहीं बीडीसी पद पर रामनाथ प्रसाद को जीत मिली है. जबकि जगमलवा पंचायत […]

विज्ञापन

गोपालगंज : थावे प्रखंड की विदेशी टोला पंचायत के मतदाताओं ने नये मुखिया उमेश यादव को मुखिया पद का ताज सौंपा है. उमेश यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सह पूर्व प्रमुख उद्धव प्रसाद यादव को 161 मतों से पराजित कर दिया है. वहीं बीडीसी पद पर रामनाथ प्रसाद को जीत मिली है. जबकि जगमलवा पंचायत से मुखिया पद पर एजाजुल हक को जीत मिली है, जबकि सिबली नुमानी जगमलवा पंचायत के मुखिया पद से हार गये है.

वहीं सेमरा पंचायत के मुखिया प्रत्याशी के रूप में नूर जहां को जीत मिली है. जबकि विमला देवी हार गयी है. वहीं सरपंच पद से अंजुम नेशा को जीत मिली है वहीं बीडीसी के पद पर दुखन प्रसाद को जीत मिली है वहीं अखलाक रहमान चुनाव हार गये है. थावे प्रखंड में मतगणना परिणाम आते ही उमेश यादव के समर्थकों में जीत का जश्न देखा गया. जबकि उनके समर्थक श्रीकांत यादव, धर्मनाथ यादव, अजय साह, रमेश चंद्र साहू, हिरामन मांझी, श्याम प्रसाद, नीरज यादव,राजेश यादव ,सोनू पासवान आदि ने बधाई दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन